‘अगर कोलकाता में BJP एक भी सीट जीत गई तो TMC सांसद मुंडवाएगा अपना सिर’, डेरेक ओ ब्रायन ने दी चुनौती

'अगर कोलकाता में BJP एक भी सीट जीत गई तो TMC सांसद मुंडवाएगा अपना सिर', डेरेक ओ ब्रायन ने दी चुनौती 'अगर कोलकाता में BJP एक भी सीट जीत गई तो TMC सांसद मुंडवाएगा अपना सिर', डेरेक ओ ब्रायन ने दी चुनौती

हर बार की तरह इस बार भी बंगाल में विधानसभा चुनाव में गरमा गरमी देखने को मिल रही है. रोजाना तीखे बयान देकर सत्तारूढ़ TMC और मुख्य चैलेंजर BJP के नेताओं के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. अब इसी कड़ी में TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने BJP को एक बड़ी चुनौती दे दी है. राज्यसभा में TMC संसदीय दल के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि कोलकाता की 11 विधानसभा सीटों में से BJP एक भी सीट जीत गई तो उनकी पार्टी का एक सांसद अपना सर मुंडवा लेगा. ब्रायन ने किसी सांसद का नाम नहीं लिया. डेरेक ओ ब्रायन बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले सामने आए कुछ ओपिनियन पोल के आंकड़ों का जवाब दे रहे थे, जिनमें TMC और BJP के बीच कड़ा मुक़ाबला दिखाया जा रहा है. 

कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा और दक्षिण 24 परगना जिले को भी जोड़ा

डेरेक ब्रायन यहीं नहीं रुके. उन्होंने कोलकाता के साथ-साथ दक्षिण 24 परगना ज़िले की 31 सीटों और हावड़ा की 16 सीटों में से सभी सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि अगर इनमें से बीजेपी एक भी सीट जीत गई तो भी पार्टी का एक सांसद अपना सर मुंडवा लेगा. ब्रायन ने दावा किया कि नॉर्थ 24 परगना ज़िले से भी बीजेपी 3-4 सीटें ही जीत सकती है. ब्रायन ने शिकायती लहजे में कहा कि जानबूझकर ओपिनियन पोल में टीएमसी की स्थिति को कम करके दिखाया जा रहा है. 

बंगाल चुनाव का सुप्रिया श्रीनेत मोमेंट? 

डेरेक ओ ब्रायन का ये बयान कांग्रेस प्रवक्ता और पार्टी की सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत की याद दिलाता है. 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले श्रीनेत ने एक बयान दिया था जो काफ़ी वायरल हुआ था. श्रीनेत ने बीजेपी को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर हरियाणा चुनाव में बीजेपी को 20 से ज्यादा सीटें मिली तो वो अपना नाम बदल लेंगी. 

याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि उस चुनाव में बीजेपी को 48 सीटें हासिल हुई थीं और राज्य में बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार बन गई. चुनाव परिणाम आने के बाद सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर श्रीनेत का मज़ाक उड़ाया गया था. एक बार फिर ये सवाल उठ रहा है कि कहीं डेरेक ओ ब्रायन का बयान कहीं बंगाल चुनाव का श्रीनेत मोमेंट तो नहीं है!!

बुधवार को चुनाव आयोग से मिलेंगे पार्टी नेता

उधर एसआईआर के बाद मतदाता सूची से काटे गए क़रीब 91 लाख लोगों के नाम को लेकर पार्टी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़ी संख्या में लोगों से उनके वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है. इस मामले को लेकर बुधवार को डेरेक ओ ब्रायन और सागरिका घोष समेत पार्टी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाक़ात करेगा. पार्टी ने दावा किया कि अगर पार्टी नेताओं को आयोग ने मिलने का समय नहीं दिया होता तो मंगलवार शाम से आयोग दफ़्तर के बाहर वो धरने पर बैठ जाते.

यह भी पढ़ें – बंगाल में हिंसा पर सख्त चेतावनी, नियम टूटे तो दोबारा मतदान और चुनाव, आयोग ने दिया संकेत




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *