अनंत सिंह के गांव में लड़ रहे ईरान के पहलवान, दंगल छोड़ मोकामा विधायक के राजसी अंदाज को निहार रहे दर्शक

अनंत सिंह के गांव में लड़ रहे ईरान के पहलवान, दंगल छोड़ मोकामा विधायक के राजसी अंदाज को निहार रहे दर्शक अनंत सिंह के गांव में लड़ रहे ईरान के पहलवान, दंगल छोड़ मोकामा विधायक के राजसी अंदाज को निहार रहे दर्शक

Bihar News:

इन दिनों मोकामा विधायक अनंत सिंह काफी सुर्खियों में हैं. जेल से बेल मिलने के बाद से अनंत सिंह लगातार जनता के बीच दिख रहे हैं. हालांकि उनके बयान भी सुर्खियों में हैं, लेकिन इन दिनों अपने गांव में अखाड़े का आयोजन करवा रहे हैं. जिसमें देश-विदेश से आए पहलवान शामिल हो रहे हैं. खास बात यह है कि दंगल में ईरान के पहलवान भी शिरकत करने पहुंचे हैं. लेकिन इन सब के बाद भी लोगों की नजर विधायक अनंत सिंह पर ही दिख रही है. उनके खड़े होने पर सैकड़ों दर्शक उन्हें निहारते दिख रहे हैं.

मोकामा विधायक अनंत सिंह के गांव नदावां के अखाड़े में देश विदेश के पहलवान जीत के लिए पसीना बहा रहे हैं. दोपहर बाद कुश्ती के लिए सबसे पहले स्थानीय पहलवानों को दंगल में उतारा गया. एक एक कर पहलवान अनंत सिंह का आशीर्वाद लेकर मैदान में उतरते दिखे. 

खाने से रहने तक का पूरा इंतजाम

बाढ़ और आस-पास के कई जिलों से भी लोग दंगल देखने के लिए अनंत सिंह के गांव नदावां पहुंचे थे. सभी के रहने, खाने का पूरा इंतज़ाम किया गया है. दंगल में एक-एक कर पहलवान चित होने के बाद अखाड़े से बाहर होते गए.

ईरान और जॉर्जिया से नदावां पहुंचे अंतरराष्ट्रीय पहलवान

शाम को ईरान और जॉर्जिया से नदावां पहुंचे अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के बीच कुश्ती होनी है. भीषण गर्मी के बावजूद अनंत सिंह और उनके समर्थक अखाड़े के चारों तरफ टहलते नजर आए. बिहार केसरी विवेका पहलवान के भाई अरविंद पहलवान और उनके बेटे राजा परीक्षित बाहर से पहुंचे पहलवानों का स्वागत करते नजर आए. पूरी कुश्ती के दौरान अनंत सिंह के छोटे पोते भी उनके साथ अखाड़े में गदा लेकर टहलते रहे. 

अनंत सिंह का राजसी अंदाज

अनंत सिंह अपने राजसी अंदाज में अपने पीछे छतरी लिए पूरे अखाड़े का चक्कर लगाते रहे. लोग अखाड़े से ज्यादा अपने बीच छोटे सरकार को देखने के लिए उत्साहित दिखे. इस दौरान लोगों ने छोटे सरकार जिंदाबाद और विवेका पहलवान अमर रहें के जमकर नारे लगाए.

य़ह भी पढ़ेंः अनंत सिंह को बनाया पर्यावरण समिति का सदस्य, पूछा क्या करेंगे तो बोले – जानबो नहीं करते हैं का है?- VIDEO





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *