केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ 14 आरोपों वाली चार्जशीट जारी की. इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि ममता हमेशा विक्टिम कार्ड की राजनीति करती हैं.कभी उनका पैर टूट जाता है, कभी उनके सिर पर पट्टी बंध जाती है, कभी वह बीमार पड़ जाती हैं, और कभी वह चुनाव आयोग के सामने खड़ी होकर बेबसी का नाटक करती हैं और चुनाव आयोग को गालियां देती हैं.किन मैं उन्हें यह बताने आया हूं कि बंगाल के लोग अब विक्टिम कार्ड की इस पॉलिटिक्स को अच्छी तरह समझ चुके हैं. उनकी ये राजनीति अब खत्म होने वाली है. चुनाव आयोग को गाली देना सिर्फ वही कर सकती है. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने बंगाल में लागातार बढ़त हासिल की है. हमारे कार्यकर्ताओं ने जनता तक पहुंचकर ये संदेश दिया है और अब जनता भी तैयार है.
#WATCH कोलकाता (पश्चिम बंगाल): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की। pic.twitter.com/3dnj9XACfM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2026
TMC की अराजकता सबके सामने रखेंगे
आगामी बंगाल चुनाव पर शाह ने कहा कि ये चुनाव जान जाने के भय से मुक्ति का चुनाव है. ये भय कि हम अपनी जमीन पर माइनोरिटी ना बन जाए. उन्होंने कहा कि हम तृणमूल की सरकार की अराजकता को सबके सामने रखेंगे. गृह मंत्री ने कहा कि अब बीजपी ने तय किया है कि जनता की आवाज को मुखर होकर रखना ही हमारी प्राथमिकता है.
ये भी पढे़ं- नक्सलबाड़ी जनसभा में ममता बनर्जी के बयान पर विवाद, चुनाव आयोग ने तलब की रिपोर्ट
ये पार्टी नहीं जनता के मुद्दे की चार्जशीट
शाह ने कहा कि ये चार्जशीट ममता सरकार के 15 सालों के खिलाफ है. ये पार्टी नहीं जनता के मुद्दे की चार्जशीट है. बंगाल की जनता को ये तय करना है कि भय को चुनना है या भरोसे को. बंगाल में ममता राज में भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव की राजनीति चल रही है.कोलकाता में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के सभी कार्यकर्ता चुनावी मैदान मे जीत के लिए लगातार काम कर रहे हैं. वे बंगाल की अराजकता, आर्थिक बदहाली का मुद्दा जन-जन तक पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरे देश की सुरक्षा बंगाल के चुनाव से जुड़ी हुई है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश में एक ही राज्य है, जहां से घुसपैठ का रास्ता खुलता है.
तुष्टीकरण ही ममता सरकार का मिशन
ममता सरकार पर हमलावर शाह ने कहा कि बंगाल औद्योगिक कब्रिस्तान में तब्दील हो चुका है. तुष्टीकरण ही इस सरकार का मिशन है. कटौती आम बात है. इस सरकार में सिंडिकेट्स पर कोई कार्रवाई न करना भी आम बात है.


