‘असंतुलित, मूर्खतापूर्ण…’, जंग के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम पर ईरान का रुख

'असंतुलित, मूर्खतापूर्ण...', जंग के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम पर ईरान का रुख 'असंतुलित, मूर्खतापूर्ण...', जंग के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम पर ईरान का रुख

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप जंग के बीच ईरान को एक के बाद अल्‍टीमेटम दिये जा रहे हैं, लेकिन इनका कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है. राष्‍ट्रपति ट्रंप के 48 घंटे के अल्‍टीमेटम को ईरान ने मूर्खतापूर्ण बताया है. शनिवार को ईरान ने राष्ट्रपति ट्रंप की उस धमकी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने 48 घंटे के अंदर शांति समझौता न होने पर तेहरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नष्ट करने की बात कही थी. ईरान ने इस अल्टीमेटम को अमेरिका का ‘बेबस, घबराया हुआ, असंतुलित और मूर्खतापूर्ण कदम’ बताया है.

ईरान का ट्रंप को उसी की भाषा में जवाब

राष्‍ट्रपति ट्रंप की भाषा को दोहराते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि ‘तुम्हारे लिए नरक के द्वार खुल जाएंगे’. ‘खतम अल-अनबिया’ केंद्रीय मुख्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले जनरल अली अब्दुल्लाही अलीबादी की यह प्रतिक्रिया ट्रंप के उस लेख के बाद आई है, जिसमें उन्होंने लिखा था कि अगर शांति समझौता नहीं हुआ और महत्वपूर्ण चेकपॉइंट होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोला गया, तो ईरान पर ‘नरक की आग टूट पड़ेगी.’

ईरान बोला- ये मूर्खतापूर्ण कदम

फार्स न्‍यूज एजेंसी के अनुसार, अब्दुल्लाही ने चेतावनी दी कि ईरान के बुनियादी ढांचे पर किसी भी अमेरिकी या इजरायली हमले का जवाब मिडिल ईस्‍ट में सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायली बुनियादी ढांचे पर ‘विनाशकारी और निरंतर’ हमलों से दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “लगातार हार स्वीकार करने के बाद, संयुक्त राज्य अमेरिका के आक्रामक और युद्धप्रिय राष्ट्रपति ने एक हताश, घबराए हुए, असंतुलित और मूर्खतापूर्ण कदम में ईरान के बुनियादी ढांचे और राष्ट्रीय संपत्तियों को निशाना बनाने की धमकी दी है.’

ये भी पढ़ें :- मिडिल ईस्ट में अपने सैन्य ठिकानों पर हमले से परेशान हुआ अमेरिका, बचने के लिए ट्रंप लगा रहे कुछ ऐसा जुगाड़

कब-कब ट्रंप ने ईरान को दिया अल्‍टीमेटम?

  • ट्रंप ने 26 मार्च को ईरान को 10 दिन का अल्‍टीमेटम दिया था.
  • हालिया अल्टीमेटम 6 अप्रैल को पिछले अल्‍टीमेटम की समय सीमा समाप्त होने से ठीक पहले आया है.
  • इससे पहले ट्रंप ने 21 मार्च को 48 घंटों के भीतर होर्मुज को पूरी तरह खाली करने की धमकी दी थी. 

इजरायल को ‘एक बड़े झटके’ की चेतावनी

ईरान के एक सुरक्षा अधिकारी ने यह भी कहा है कि तेहरान मौजूदा युद्ध में अपनी योजनाओं और ‘खास टारगेट लिस्‍ट’ के मुताबिक आगे बढ़ रहा है. साथ ही अमेरिका और इजरायल को ‘एक बड़े झटके’ की चेतावनी दी है. फार्स न्‍यूज एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में अधिकारी ने कहा कि अमेरिका की “टारगेट लिस्‍ट परफेक्‍ट नहीं है” और पुलों पर हमले की ट्रंप की धमकियों को ‘हास्यास्पद’ बताते हुए खारिज कर दिया, उनका तर्क था कि ये धमकियां अमेरिकी सैन्य अभियानों की विफलता का जवाब थीं, जिनमें उनके युद्धक विमानों को गिराया जाना भी शामिल है. अधिकारी ने आगे कहा, ‘हमने जंग में दुश्मन को थकाना अच्छी तरह सीख लिया है. अमेरिका अपने आसान हमले की रणनीति में विफल रहा है.’




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *