वॉशिंगटन डीसी:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर साफ कर दिया कि अगर ईरान ने उनकी बात नहीं मानी तो वह उसे तबाह कर देंगे. होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर दी गई 10 दिन की डेडलाइन की खत्म होने से एक दिन पहले ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने एक बार फिर अपनी जीत का दावा भी किया.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह युद्ध को खत्म कर रहे हैं या उसे और बढ़ा रहे हैं? तो ट्रंप ने कहा, ‘मैं आपको यह नहीं बता सकता. यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे क्या करते हैं.’
इसके बाद ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए मंगलवार तक की अपनी डेडलाइन के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘उनके पास कुछ समय है.’
यह भी पढ़ेंः ईरान जंग के बीच ट्रंप बोले- एक रात में पूरे देश को खत्म किया जा सकता है, वो रात कल भी हो सकती है
बात नहीं बनी तो क्या होगा?
ट्रंप ने कहा कि ‘यह एक बेहद नाजुक दौर है. हम उन्हें कल रात 8 बजे तक का समय दे रहे हैं और उसके बाद उनके पास कोई पुल नहीं बचेगा. उनके पास कोई पावर प्लांट नहीं होगा. वे स्टोन एज में पहुंच जाएंगे.’
.@POTUS: “This is a critical period… We’re giving them until tomorrow, 8:00 pm Eastern Time — and after that, they’re going to have no bridges. They’re going to have no power plants. Stone ages.” pic.twitter.com/Ka2NdHScMu
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) April 6, 2026
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने कहा, ‘मुझे तो यह भी पक्का नहीं पता कि उनके पास माइन ड्रॉपर्स हैं भी या नहीं. मुझे नहीं पता. मुझे लगता है कि शायद एक भी न हो. क्योंकि वे बहुत बड़े झूठे हैं. 47 सालों से वे दूसरे राष्ट्रपतियों को बेवकूफ बनाते आ रहे हैं.’
.@POTUS: “We have a plan, because of the power of our military, where every bridge in Iran will be decimated by 12 o’clock tomorrow night, where every power plant in Iran will be out of business…it’ll happen over a period of 4hrs if we want it to. We don’t want that to happen.” pic.twitter.com/965HCIV9HB
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) April 6, 2026
ट्रंप ने आगे दावा करते हुए कहा कि ‘हमारी सेना की ताकत की बदौलत, हमारे पास एक ऐसी योजना है जिसके तहत कल रात 12 बजे तक ईरान का हर पुल तबाह हो जाएगा और ईरान का हर पावर प्लांट ठप पड़ जाएगा. अगर हम चाहें, तो यह सब महज 4 घंटों के भीतर हो जाएगा लेकिन हम ऐसा नहीं चाहते.’
यह भी पढ़ेंः ‘लापता पायलट से अंजान था ईरान, एक लीकर से मिली जानकारी’, ट्रंप ने जेल भेजने की दी चेतावनी
होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका को टोल लेना चाहिएः ट्रंप
ट्रंप का कहना है कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान के बजाय अमेरिका को टोल लगाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अगर हम टोल वसूलें तो कैसा रहेगा? मैं उन्हें टोल वसूलने देने के बजाय खुद ऐसा करना पसंद करूंगा.’
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ‘हम ऐसा क्यों न करें? हम ही तो जीते हैं. हम जीते हैं. ठीक है? वे सैन्य रूप से हार चुके हैं.’
ट्रंप ने कहा कि हमें एक ऐसा समझौता चाहिए जो मुझे मंजूर हो और उस समझौते का एक हिस्सा यह होगा कि हम तेल और बाकी सभी चीजों की बेरोक-टोक आवाजाही चाहते हैं.
यह भी पढ़ेंः 4 बॉम्बर, 64 फाइटर सहित 155 एयरक्राफ्ट… ट्रंप ने बताया- एक पायलट को बचाने में कैसे उतार दी पूरी फौज


