इतनी जल्दी में क्यों है इजरायल? सीजफायर के बाद भी लेबनान पर क्यों बरसा रहा बम

Latest and Breaking News on NDTV इतनी जल्दी में क्यों है इजरायल? सीजफायर के बाद भी लेबनान पर क्यों बरसा रहा बम


नई दिल्ली:

ईरान‑अमेरिका के बीच सीजफायर का ऐलान होते ही दुनिया को लगा था कि पश्चिम एशिया में तनाव कुछ कम होगा, लेकिन इसके उलट इजरायल ने लेबनान पर हमले और तेज कर दिए. सीजफायर के ठीक बाद इजरायली वायुसेना ने पूरी रात लेबनान में बमबारी की, जिसमें 200 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है. ऐस में सवाल यह है कि जब सीजफायर की बात हो रही है, तब इजरायल इतनी जल्दबाज़ी में क्यों दिख रहा है?

सीजफायर की आशंका और ‘आखिरी मौका’

विशेषज्ञों के मुताबिक, इजरायल को यह साफ अंदेशा है कि लेबनान को लेकर भी जल्द या बाद में अंतरराष्ट्रीय दबाव के तहत सीजफायर करना पड़ेगा. यही वजह है कि वह इसे एक आखिरी मौका मानकर हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को ज्यादा नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है.

यह भी पढ़ें- लेबनान में 30 साल का सबसे बड़ा हमला-पूरी रात होती रही बमबारी, पढ़ें NDTV ग्राउंड रिपोर्ट

सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं

इजरायल का तर्क है कि मौजूदा सीजफायर समझौता सिर्फ ईरान से जुड़ा है और इसमें लेबनान या हिज़्बुल्लाह शामिल नहीं हैं. इसी आधार पर इज़रायल सैन्य कार्रवाई को वैध बताकर हमले जारी रखे हुए है. अमेरिका भी बार‑बार कह चुका है कि हिज़्बुल्लाह इस डील का हिस्सा नहीं है.

रणनीतिक बढ़त लेने की कोशिश

सीजफायर से पहले ज्यादा से ज्यादा सैन्य बढ़त हासिल करना युद्ध की सामान्य रणनीति मानी जाती है. इजरायल जानता है कि अगर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने लेबनान पर भी सीजफायर थोप दिया, तो उसके बाद बड़े ऑपरेशन करना मुश्किल हो जाएगा. इसलिए वह पहले ही बुनियादी ढांचे, हथियार डिपो और कमांड सेंटर को निशाना बना रहा है.

यह भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान को भरोसेमंद नहीं मानते’… इजरायली दूत ने सीजफायर डील के बाद यह बात क्यों कही?

आंतरिक दबाव और शक्ति प्रदर्शन

इजरायल के भीतर भी सरकार पर दबाव है कि वह हिज़्बुल्लाह के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे. ऐसे में लगातार हमले यह संदेश देने की कोशिश हैं कि इजरायल समझौते के दौर में भी कमजोर नहीं पड़ा है और क्षेत्र में अपनी सैन्य ताकत बनाए हुए है.

क्षेत्रीय संदेश

लेबनान पर तेज हमले सिर्फ हिज़्बुल्लाह के लिए ही नहीं, बल्कि ईरान और उसके सहयोगियों के लिए भी एक स्पष्ट संदेश हैं कि सीजफायर का मतलब इजरायल की सैन्य सक्रियता का अंत नहीं है.

नतीजा क्या?

हालात यह संकेत दे रहे हैं कि इजरायल आने वाले दिनों में या तो निर्णायक बढ़त लेना चाहता है या फिर मजबूरी में सीजफायर से पहले अपनी शर्तें मजबूत कर रहा है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *