ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, शाम को सीनियर मंत्रियों संग होगी बैठक

ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, शाम को सीनियर मंत्रियों संग होगी बैठक ईरान-इजरायल तनाव के बीच पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग, शाम को सीनियर मंत्रियों संग होगी बैठक


pm modi high level meeting

नई दिल्ली:

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट पर आज शाम प्रधानमंत्री मोदी एक हाईलेवल मीटिंग करने वाले हैं. इस मीटिंग में सरकार के सीनियर मंत्री मौजूद रहेंगे. एनडीटीवी को मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पेट्रोलियम, कच्चे तेल, ऊर्जा और उर्वरक क्षेत्रों में देश की स्थिति पर समीक्षा होगी. 

इसपर रहेगा मीटिंग में फोकस 

प्रधानमंत्री मोदी सीनियर अधिकारियों संग बैठक में पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के मद्देनजर पेट्रोलियम, कच्चे तेल, ऊर्जा और उर्वरक क्षेत्रों में देश की स्थिति की समीक्षा करेंगे. सरकार का फोकस पूरे देश में बिना रुकावट तेल-गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करना है. इसके साथ लॉजिस्टिक्स को स्थिर बनाए रखना और सभी क्षेत्रों में प्रभावी वितरण जारी रखने पर भी बात होगी.

इसपर भी नजर

सरकार ऊर्जा सुरक्षा को बनाए रखने के लिए प्रोएक्टिव (सक्रिय) कदम उठा रही है ताकि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता में कोई कमी न आए.वैश्विक हालात पर लगातार निगरानी रखी जा रही है,जिससे उपभोक्ताओं और उद्योग दोनों के हित सुरक्षित रहें. बता दें कि अभी कच्चे तेल की कीमतों और मिडिल ईस्ट में मची उथल-पुथल के बीच भारत ने तेल के दाम नहीं बढ़ाए हैं. गैस के संकट पर भी लगाम लगी है. जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों का तेल-गैस लेकर सुरक्षित भारत पहुंच रही हैं. ऐसे में अभी भी स्थिति कहें तो कंट्रोल में है. 

यह भी पढ़ें-  कमर्शियल LPG पर सरकार का बड़ा फैसला, राज्‍यों के लिए कल से लागू होगा 50% कोटा, जानिए किन्‍हें मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें-   पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम, सरकार का प्रमुख रहते सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने का रिकॉर्ड
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *