अमेरिका, इजरायल और ईरान की जंग के लिहाज से मंगलवार की रात बेहद अहम और भारी मानी जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान को दी गई डेडलाइन आज खत्म हो रही है. डेडलाइन पूरी होने से पहले ही ईरान के लिए सबसे अहम माने जाने वाले खार्ग द्वीप पर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, ईरानी नागरिक अपने देश के पावर प्लांट को बचाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं. बिजली संयंत्रों की सुरक्षा के लिए आम लोगों ने मानव श्रृंखला (ह्यूमन चेन) बना ली है, जिसका वीडियो भी सामने आया है.
दरअसल, ईरानी नागरिक अपने देश के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचते नहीं देखना चाहते. यही वजह है कि पावर प्लांट्स के चारों ओर लोगों ने एकजुट होकर मानव श्रृंखला बनाई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग हाथों में ईरान का झंडा पकड़े, एक‑दूसरे का हाथ थामे एकता और राष्ट्रीय संकल्प का संदेश देते नजर आ रहे हैं. ईरान के तब्रीज शहर में स्थित थर्मल पावर प्लांट के बाहर भी बड़ी संख्या में लोगों ने मानव श्रृंखला बनाकर अपने ऊर्जा संयंत्रों की रक्षा का संकल्प लिया है.

ईरान के खार्ग द्वीप पर अमेरिका-इजरायल लगातार हमले कर रहा है. यह वही द्वीप है जहां से ईरान का 90 फीसदी कच्चा तेल एक्सपोर्ट होता है. ईरान की अर्थव्यवस्था के लिए यह बहुत मायने रखता है. वहीं, ईरान ने कहा, ‘हम अमेरिका और उसके पार्टनर्स के इंफ्रास्ट्रक्चर को इस तरह टारगेट करेंगे कि अमेरिका और उसके साथी सालों तक इस इलाके के तेल और गैस से दूर रहेंगे. अमेरिका के इलाके के पार्टनर्स को यह भी पता होना चाहिए कि आज तक, हमने अच्छे पड़ोसियों के लिए बहुत ज्यादा संयम बरता है.’
No Iranian wants to see their country’s infrastructure harmed.
An initiative by Iranians: forming human chain around power plants.#Iran #HumanChain #Trump #Netanyahu pic.twitter.com/VpjJJnihQc
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 7, 2026
आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी…ट्रंप की धमकी
डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा- ‘आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा.’ ट्रंप ने कहा कि ‘हमें आज रात पता चल जाएगा, जो दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पलों में से एक है. 47 सालों की जबरदस्ती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा.’
ये भी पढ़ें : ‘जंग तुमने शुरू की तो खत्म नहीं कर पाओगे’, ट्रंप की धमकी पर ईरान का तीखा पलटवार


