एक्ट्रेस के प्यार में पड़े क्रिकेटर सिराज, वायरल वीडियो देख फैंस बोले- फिर बनेगी बॉलीवुड- क्रिकेट की जोड़ी

एक्ट्रेस के प्यार में पड़े क्रिकेटर सिराज, वायरल वीडियो देख फैंस बोले- फिर बनेगी बॉलीवुड- क्रिकेट की जोड़ी एक्ट्रेस के प्यार में पड़े क्रिकेटर सिराज, वायरल वीडियो देख फैंस बोले- फिर बनेगी बॉलीवुड- क्रिकेट की जोड़ी


क्रिकेटर सिराज के प्यार में पड़ी मशहूर एक्ट्रेस

नई दिल्ली:

हाल ही में Mahira Sharma को मुंबई के एक कैफे से सामने देखा गया, जहां Mohammed Siraj भी नजर आए. दोनों को एक ही लोकेशन पर देखा गया. भले ही दोनों साथ नहीं, लेकिन एक ही समय पर उनके होने को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन आने लगे.  हालांकि वायरल वीडियो में दोनों अलग-अलग नजर आए. सिराज बाहर फैंस से बातचीत करते हुए दिखे.  वहीं माहिरा कैफे से निकलकर सीधे अपनी कार की ओर जाती हुई दिखीं. यानी साथ नहीं, लेकिन पास – पास और यही बात सोशल मीडिया के लिए काफी थी. 

‘को-इंसिडेंस’ या ‘कनेक्शन’?
सेलिब्रिटी लाइफ में एक ही जगह दिखना कोई बड़ी बात नहीं होती, लेकिन जब दो पॉपुलर चेहरे हों तो हर छोटी बात भी कहानी बन जाती है. यहां दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने साथ में कोई पब्लिक इंटरैक्शन नहीं दिखाया.  कैमरे के सामने आने से दोनों बचते नजर आए. दोनों की  टाइमिंग इतनी सटीक थी कि इत्तेफाक पर सवाल उठने लगे.

कैसे शुरू हुई ये अफवाह
साल 2024 में दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो किया. दोनों के पोस्ट्स पर लाइक्स कमेंट्स को फैंस ने नोटिस किया. कुछ ही समय बाद सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई. हालांकि माहिरा ने एक इंटरव्यू में कहा, “मैं किसी को डेट नहीं कर रही.” वहीं सिराज ने इंस्टाग्राम स्टोरी में इन खबरों को बेसलेस बताया. 

 कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं
हालांकि अभी तक दोनों ने हालिया वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. सारी अफवाहें बस सोशल मीडिया एक्टिविटी और पब्लिक स्पॉटिंग पर आधारित हैं.
 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *