ऑटो से जा भिड़ी रॉन्ग साइड से आ रही कार, बाइकसवार भी आया चपेट में, Video

ऑटो से जा भिड़ी रॉन्ग साइड से आ रही कार, बाइकसवार भी आया चपेट में,  Video ऑटो से जा भिड़ी रॉन्ग साइड से आ रही कार, बाइकसवार भी आया चपेट में, Video


महाराष्ट्र में बेकाबू कार का कहर.

मुंबई:

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव में रफ्तार का ऐसा कहर देखने को मिला, जो डरा देने वाला है. अवैध पार्किंग और बेलगाम रफ्तार एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बन गई. रॉन्ग साइड से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि उसके साथ ही दुपहिया वाहन भी उल्टा होकर गिर पड़ा.  ऑटो के साथ ही बाइक सवार भी जमीन पर आकर गिरे. ये हादसा वहां लगे CCTV में कैद हो गया.

कार ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर

सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार चालक का कंट्रोल खोया और कार सीधे सामने से आ रहे ऑटो से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सामने से आ रहा दुपहिया वाहन सवार भी उसकी चपेट में आकर गिर पड़े. उनकी बाइक ऑटो के नीचे दब गई. गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहनों का भारी नुकसान हुआ है. 

अवैध पार्किंग की वजह से सड़क पर जगह नहीं

घटना खामगांव के बिजी तिलक पुतला परिसर की है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर दुकानों के सामने वाहनों की अवैध कतारें लगी रहती हैं, जिससे सड़क काफी संकरी हो गई है. सड़क पर वाहनों के गुजरने की जगह ही नहीं रहती. जिसकी वजह से हादसे हो जाते हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर के मुख्य रास्तों पर अवैध पार्किंग और अनियंत्रित वाहनों पर प्रशासन का कोई अंकुश नहीं है. जिसकी वजह से आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं. फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-‘अगर पुलिस पूछे तो कहना हम दोस्त हैं’, पत्नी की हत्या के बाद प्रेमिका को डॉक्टर का मैसेज, 6 महीने बाद अरेस्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *