Hot And Cold Water Treatments: हाइड्रोथेरेपी या जल चिकित्सा प्राकृतिक चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो पानी के कई तापमानों का उपयोग करके शरीर के दर्द, विषाक्त पदार्थों को दूर करने और स्वास्थ्य सुधारने में मदद करती है. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के तहत यह प्राचीन भारतीय पद्धतियों जैसे आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़ी हुई है. यह थेरेपी शरीर की जीवन शक्ति को बढ़ाकर बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करती है. प्राकृतिक चिकित्सा में स्वास्थ्य को शरीर के आंतरिक संतुलन से जोड़ा जाता है. जब नींद, पोषण, व्यायाम, प्रार्थना या उपवास जैसी आदतें बिगड़ती हैं, तो जीवन शक्ति कमजोर पड़ती है और बीमारियां जन्म लेती हैं. हाइड्रोथेरेपी पानी के माध्यम से शरीर को डिटॉक्सिफाई करती है, मांसपेशियों को आराम देती है, रक्त संचार बढ़ाती है और सूजन कम करती है.
कैसे किया जाता है- (How it is Doing)
यह उपचार गर्म पानी में डुबकी, ठंडे पैक, स्टीम बाथ, पूल में व्यायाम या सिर पर बर्फ की मालिश जैसे तरीकों से किया जाता है. एक अध्ययन में माइग्रेन के मरीजों पर हाइड्रोथेरेपी का प्रभाव देखा गया. 40 पुराने माइग्रेन रोगियों को दो समूहों में बांटा गया. एक को पारंपरिक दवाओं के साथ हाइड्रोथेरेपी (गर्म पानी में हाथ-पैर डुबोना और सिर पर बर्फ मालिश) दी गई, जबकि दूसरे को सिर्फ दवाएं. 45 दिनों बाद हाइड्रोथेरेपी वाले समूह में सिरदर्द बार-बार होने की समस्या, तीव्रता और हेडेक इम्पैक्ट टेस्ट स्कोर में ज्यादा कमी आई. साथ ही हार्ट रेट वेरिएबिलिटी में सुधार हुआ, जो ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम की बेहतरी दिखाता है. इससे माइग्रेन के ऑटोनोमिक लक्षणों में राहत मिली.
हाइड्रोथेरेपी के फायदे- (Benefits of hydrotherapy)
हाइड्रोथेरेपी सिर्फ माइग्रेन तक सीमित नहीं है. यह कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं में कारगर साबित हुई है. इसमें पुराना दर्द, जोड़ों का दर्द, पीठ दर्द और मांसपेशियों में अकड़न, गठिया या अर्थराइटिस, फाइब्रोमायल्जिया की समस्या में काफी राहत मिलती है. तनाव और चिंता दूर होती है. गर्म पानी मांसपेशियों को ढीला करता है. तनाव हार्मोन कम करता है और मन को शांत करता है. इसके अलावा न्यूरोपैथी, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, अस्थमा, मोटापा और पोस्ट-सर्जरी रिकवरी में भी हाइड्रोथेरेपी फायदेमंद है.
यह थेरेपी शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालती है. रक्त वाहिकाओं को फैलाने-संकुचित करने में मदद करती है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है. इसमें दवाओं के बजाय शरीर की स्वाभाविक हीलिंग क्षमता पर जोर दिया जाता है. हाइड्रोथेरेपी आसान, सुरक्षित और प्रभावी है, खासकर उन लोगों के लिए जो दवाओं से पूरा लाभ नहीं ले पाते.
नोटः विशेषज्ञ की सलाह लेते हुए इसे अपनाना चाहिए, क्योंकि यह क्रॉनिक, एलर्जिक, ऑटोइम्यून और तनाव से जुड़ी कई समवीसी स्याओं में राहत देने के लिए भी बेहतर है.
ये भी पढ़ें- Covid-19 Impact on Heart: कोरोना सिर्फ फेफड़ों पर नहीं, दिल पर भी डाल रहा लंबे समय तक असर, नई स्टडी में बड़ा खुलासा
बढ़ा हुआ शुगर हार्ट के लिए कितना खतरनाक? डॉक्टर ने बताया किन बातों का रखें ध्यान
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


