Aloe Vera Plant: आजकल घर की बालकनी या गार्डन में पौधे लगाना एक नया ट्रेंड बन गया है. मौजूदा समय में लोग औषधीय गुणों से भरपूर पौधों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं. इन्हीं में से एक है एलोवेरा, जो फिलहाल ज्यादातर लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है. एलोवेरा को घर पर उगाना बेहद आसान है और इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती. इसके लिए बस आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है, जो इस प्रकार हैं,
एलोवेरा को आसानी से कैसे उगाएं | Basic Tips to Grow Aloe Vera Plant At Home
गमला और मिट्टी: एलोवेरा लगाने के लिए करीब 12 इंच का गमला सही माना जाता है. हालांकि, आप दूसरे साइज पर भी विचार कर सकते हैं. ध्यान रखें कि गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर हों, ताकि जड़ों में पानी जमा न हो. मिट्टी के लिए काली मिट्टी, वर्मी कम्पोस्ट और रेतीली मिट्टी का मिश्रण इस्तेमाल करना चाहिए. यह पौधा अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में बेहतर उगता है.
पौधा लगाने का सही तरीका: अगर आप नर्सरी से पौधा लाते हैं, तो उसे सीधे गमले में ट्रांसफर कर सकते हैं. वहीं, अगर बड़े पौधे से छोटा पौधा (पप्स) अलग कर रहे हैं, तो उसे हल्की सूखी मिट्टी में लगाकर थोड़ा पानी दें.
पानी और धूप का रखें खास ध्यान: एलोवेरा एक सक्युलेंट पौधा है, जो अपनी पत्तियों में पानी स्टोर करता है. इसलिए इसे बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती. इसलिए पानी तभी दें जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाए. क्योंकि ज्यादा पानी देने से जड़ सड़ सकती है. धूप की बात करें तो इसे 6–8 घंटे की रोशनी मिलना जरूरी है. हालांकि, तेज सीधी धूप में रखने के बजाय हल्की धूप बेहतर रहती है.

फंगस और कीड़ों से बचाव: पौधे को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर मिट्टी में फंगीसाइड का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे फंगस और बीमारियों से बचाव होता है. इसके अलावा एलोवेरा की अच्छी ग्रोथ के लिए सरसों की खली, नीम की खली, कोकोपीट और ह्यूमिक एसिड का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे मिट्टी की फर्टिलिटी बनी रहती है और पौधा स्वस्थ रहता है.
इसे भी पढ़ें: ये 7 आदतें आपके दिमाग को बना रही हैं कमजोर, आज से बदल लें, नहीं तो पड़ जाएंगे लेने के देने!


