जमाखोरों पर एक्शन, खाद सप्लाई की प्लानिंग, फर्जी खबरों पर नकेल… मिडिल ईस्ट पर PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों को दिए ये निर्देश

पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑनलाइन बैठक की तस्वीर. जमाखोरों पर एक्शन, खाद सप्लाई की प्लानिंग, फर्जी खबरों पर नकेल... मिडिल ईस्ट पर PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों को दिए ये निर्देश


नई दिल्ली:

PM Modi Meeting with CM: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच 28 फरवरी से शुरू हुए जंग का आज 28वां दिन है. 3 देशों के बीच चल रहे हमलों के इस दौर से पूरे पश्चिम एशिया में जंग जैसे हालात है. पश्चिम एशिया के तनाव का असर भारत सहित पूरी दुनिया पर पड़ रहा है. कई देशों में पेट्रोल-डीजल, गैस की किल्लत हो गई है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ हुई इस चर्चा में पश्चिम एशिया संघर्ष के संबंध में राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की. बैठक का मुख्य मकसद ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ मिलकर काम करने की कोशिशों में तालमेल बिठाना है.

राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ हो रही पीएम मोदी की ऑनलाइन बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल है. इस बैठक की एक तस्वीर भी सामने आई है. जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पंजाब सीएम भगवंत मान, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, एमपी के सीएम मोहन यादव के साथ-साथ कई अन्य राज्यों के सीएम नजर आ रहे हैं.

पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑनलाइन बैठक की तस्वीर.

टीम इंडिया के तौर पर इस स्थिति से निपट लेगा देशः पीएम मोदी

PM मोदी ने पश्चिम एशिया संकट से पैदा हो रही स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में PM ने भरोसा जताया कि “टीम इंडिया” के तौर पर मिलकर काम करते हुए, देश इस स्थिति से सफलतापूर्वक निपट लेगा.

PM ने ज़ोर दिया कि सरकार की प्राथमिकताएं आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना, नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग तथा आपूर्ति श्रृंखलाओं को मज़बूत करना हैं.

जमाखोरों पर सख्त कार्रवाई करें, खाद आपूर्ति पर पहले से बनाए योजनाः पीएम मोदी

PM ने राज्यों से आग्रह किया कि वे आपूर्ति श्रृंखलाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करें और जमाखोरी तथा मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाएं. PM ने कृषि क्षेत्र में, विशेष रूप से उर्वरक के भंडारण और वितरण की निगरानी में, पहले से योजना बनाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया. PM ने बदलती स्थितियों पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए सभी स्तरों पर मज़बूत समन्वय तंत्र की आवश्यकता पर बल दिया.

PM ने सीमावर्ती और तटीय राज्यों में शिपिंग, आवश्यक आपूर्ति और समुद्री संचालन से संबंधित उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष ध्यान देने का आह्वान किया.

गलत सूचनाओं और अफवाहों के प्रति पीएम ने किया आगाह

PM ने गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार के प्रति आगाह किया, और सटीक तथा विश्वसनीय जानकारी के प्रसार पर ज़ोर दिया. मुख्यमंत्रियों ने इस स्थिति से निपटने के लिए PM के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की. मुख्यमंत्रियों ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन पर उत्पाद शुल्क कम करने और राज्यों को वाणिज्यिक LPG के आवंटन में वृद्धि करने के निर्णयों का स्वागत किया.

मुख्यमंत्रियों ने भरोसा जताया कि स्थिति स्थिर बनी हुई है, और उनके राज्यों में पेट्रोल, डीज़ल तथा LPG की पर्याप्त उपलब्धता है.मुख्यमंत्रियों ने इस स्थिति को प्रभावी ढंग से संभालने के लिए केंद्र के साथ निकट समन्वय में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

चुनाव वाले राज्यों के सीएम बैठक में नहीं हुए शामिल

जैसे-जैसे भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है और इसका वैश्विक असर ज्यादा साफ तौर पर दिखाई दे रहा है, यह बैठक पीएम मोदी के लिए एक मंच का काम कर सकती है. इस मंच के जरिए पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों को मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देंगे और इस संकट से निपटने के भारत के तरीके पर व्यापक सहमति बनाने की कोशिश करेंगे. हालांकि इस बैठक में चुनाव वाले राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं होंगे. क्योंकि वहां ‘आचार संहिता’ लागू है.
 

चुनाव वाले राज्यों के मुख्य सचिवों के लिए एक अलग बैठक होगी, जिसका आयोजन कैबिनेट सचिवालय के जरिए किया जाएगा. बुधवार शाम को संसद भवन परिसर में सरकार ने पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा के लिए एक ‘सर्वदलीय बैठक’ की थी.

यह भी पढ़ें – अब तक 7 भारतीयों की मौत, 4.75 लाख लोग लौटे वापस… मिडिल ईस्ट जंग पर सरकार ने आज क्या कुछ बताया?

यह भी पढ़ें – पेट्रोल-डीजल पर सबसे बड़ी टेंशन दूर! सरकार ने कच्चे तेल पर दे दी गुड न्यूज




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *