झारखंड में फिर बम से उड़ाने की धमकी, रांची समेत तीन शहरों में कोर्ट-सरकारी दफ्तर में हाई अलर्ट

झारखंड में फिर बम से उड़ाने की धमकी, रांची समेत तीन शहरों में कोर्ट-सरकारी दफ्तर में हाई अलर्ट झारखंड में फिर बम से उड़ाने की धमकी, रांची समेत तीन शहरों में कोर्ट-सरकारी दफ्तर में हाई अलर्ट

Jharkhand News: झारखंड में सरकारी दफ्तरों और अदालत परिसरों को बम से उड़ाने की धमकियों ने एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. गुरुवार को अपराधियों ने राजधानी रांची के समाहरणालय के साथ-साथ धनबाद और साहिबगंज सिविल कोर्ट को निशाना बनाते हुए ईमेल के जरिए धमकी दी.

धमकी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और सभी जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई. रांची समाहरणालय में उपायुक्त के आधिकारिक ईमेल पर संदेश मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते ने कई घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया. वहीं धनबाद और साहिबगंज कोर्ट में सुनवाई के दौरान अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

कोर्ट परिसरों को कराया खाली

साहिबगंज में एसपी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कोर्ट परिसर और राजमहल क्षेत्र को खाली कराया. इसके बाद डॉग स्क्वायड की मदद से हर कोने की जांच की गई. धनबाद सिविल कोर्ट में बीते 15 दिनों में यह दूसरी धमकी है, जिससे वकीलों और आम लोगों में डर का माहौल बना हुआ है.

इससे पहले 10 मार्च को रांची सिविल कोर्ट को 14 साइनाइड बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी और 28 फरवरी को आरडीएक्स हमले की धमकी दी गई थी. इसी तरह बोकारो सिविल कोर्ट और पासपोर्ट सेवा केंद्र को भी संदिग्ध ईमेल मिल चुके हैं.

तमिलनाडु से जुड़ा मिला कनेक्शन

जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार धमकी भरे ईमेल का लोकेशन तमिलनाडु में पाया गया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि उदय रेड्डी नाम का व्यक्ति इन ईमेल को भेज रहा है. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि किसी मामले में न्याय नहीं मिलने से नाराज होकर वह इस तरह की धमकियां दे रहा है.

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अकेले काम कर रहा है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस की विशेष टीम को तमिलनाडु भेजने की तैयारी की जा रही है. सुरक्षा के लिहाज से सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मेटल डिटेक्टर के जरिए सख्त जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- अशोक गहलोत ने क्यों कहा- सरकार के मंत्री और विधायक के बेटों को दूर रखें

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *