टीवी छोड़ बॉलीवुड में की एंट्री, पैसा लगाने को तैयार नहीं थे मेकर्स, एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से बना नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला एक्टर 

Latest and Breaking News on NDTV टीवी छोड़ बॉलीवुड में की एंट्री, पैसा लगाने को तैयार नहीं थे मेकर्स, एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से बना नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला एक्टर 


नई दिल्ली:

जब भी फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों की बात हो जो एक्टिंग में न केवल कमाल बल्कि अपने खास अंदाज से हर बार दर्शकों को कुछ न कुछ बेहतरीन देते हैं तो उस लिस्ट में अभिनेता विक्रांत मैसी का नाम जरूर आएगा. ‘धूम मचाओ धूम’, ‘ब्रोकन बट ब्यूटीफुल’, ‘छपाक’ जैसी फिल्मों और कई वेब सीरीज में अपनी सहज एक्टिंग और मनमोहक मुस्कान से उन्होंने दर्शकों के दिल जीत लिए हैं, लेकिन उनकी सफलता का सफर आसान नहीं था. विक्रांत ने एक इंटरव्यू में अपनी शुरुआत का मजेदार किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया कि वह वॉशरूम के बाहर लाइन में खड़े थे, तभी एक टीवी एग्जीक्यूटिव महिला ने उनसे पूछा, “एक्टिंग करना चाहोगे?” इसके बाद महिला ने उन्हें अपने ऑफिस बुलाया और ऑफर दिया. 

4 एपिसोड के मिले 6 हजार रुपए थी कमाई

विक्रांत ने बताया कि बचपन से एक्टर का सपना आंखों में था, इसलिए वह ना नहीं कह सके. इसमें उन्हें महीने में चार एपिसोड शूट करने थे और एक एपिसोड के 6 हजार रुपए मिलते थे. विक्रांत ने हिसाब लगाया तो महीने के 24 हजार बन रहे थे. वह खुशी-खुशी तैयार हो गए. उन्हें पैसे से ज्यादा एक्टिंग का मौका मिलना रोमांचक लगा क्योंकि बचपन से ही उन्हें यह शौक था. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 की सिंगर, कभी दिल्ली के क्लब में केवल 16 लोगों के लिए किया परफॉर्म, आज पूरी दुनिया सुन रही उनका गाना 

टीवी से बॉलीवुड में बनाई पहचान

छोटी शुरुआत के बाद विक्रांत ने बड़ी छलांग लगाई और वह ‘बालिका वधू,’ ‘धरम वीर’, ‘बाबा ऐसो वर दीजो’, ‘झलक दिखला जा 4′ और ‘मिर्जापुर’ जैसे टीवी शोज में नजर आए. फिल्मों में भी उन्होंने ‘अ डेथ इन द गंज’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘छपाक’ और ‘गैसलाइट’ जैसी फिल्मों में अपनी छोटी लेकिन प्रभावशाली छाप छोड़ी. एक्टिंग के सफर में संघर्ष है, विक्रांत इस बात को स्वीकार करते हैं. उन्हें असली पहचान और लोकप्रियता निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘12वीं फेल’ से मिली. इसमें उन्होंने आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की असली जिंदगी को इतनी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा कि दर्शक भावुक हो गए. 

20 करोड़ में 65 करोड़ कमाने वाली दी फिल्म

फिल्म ने देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब सराहना बटोरी. कई फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला. साल 2023 की टॉप फिल्मों की लिस्ट में ‘12वीं फेल’ अच्छे खासे स्थान पर रही, जहां ‘स्पाइडरमैन’ जैसी बड़ी फिल्में भी शामिल थीं, फिल्म उनके बीच जगह बनाने में कामयाब रही. मात्र 20 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 65 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर सुपरहिट साबित हुई. 

मेकर्स नहीं लगाना चाहते थे पैसा

विक्रांत ने बताया कि 10 साल टीवी इंडस्ट्री में काम करने के बाद उन्हें पहली फिल्म ‘लुटेरा’ मिली. कई मेकर्स खुलकर कहते थे कि अगर विक्रांत फिल्म में होंगे तो वे पैसा नहीं लगाएंगे. लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से जगह बनाई. आज विक्रांत मैसी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनकी फिल्में और भूमिकाएं दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ती हैं. 

ये भी पढ़ें- 1000 फिल्में करने वाला सुपरस्टार, कॉमेडी में नंबर वन, हीरो पर पड़ता है भारी, 500 करोड़ नेटवर्थ के साथ है सबका फेवरेट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *