ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कब आएगी? जानें दिल्ली एम्स की टीम कैसे तैयार करेगी ये फाइनल रिपोर्ट

ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कब आएगी? जानें दिल्ली एम्स की टीम कैसे तैयार करेगी ये फाइनल रिपोर्ट ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कब आएगी? जानें दिल्ली एम्स की टीम कैसे तैयार करेगी ये फाइनल रिपोर्ट

Twisha Sharma Case Update: ट्विशा शर्मा केस में हर दिन नए खुलासे और सवाल सामने आ रहे हैं. अब सबकी नजर दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है, लेकिन यह रिपोर्ट आने में अभी थोड़ा समय लग सकता है. वजह है इसमें शामिल जटिल जांच प्रक्रियाएं और कई स्तरों पर होने वाला मिलान. जानिए आखिर कैसे तैयार होगी यह फाइनल रिपोर्ट और क्यों इसमें कई दिन लग सकते हैं.

फाइनल रिपोर्ट आने में क्यों लग रहा समय?

सूत्रों के मुताबिक, ट्विशा शर्मा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तुरंत नहीं आएगी. इस रिपोर्ट को तैयार करने में कई अहम लैब टेस्ट शामिल हैं, जिनमें हिस्टोपैथोलॉजी और विसरा जांच जैसी प्रक्रियाएं होती हैं. ये टेस्ट शरीर के भीतर के कारणों को समझने में मदद करते हैं, इसलिए इन्हें पूरा होने में समय लगता है.

दिल्ली एम्स टीम की महत्वपूर्ण भूमिका

दूसरा पोस्टमार्टम करने के लिए दिल्ली एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टर भोपाल पहुंचे थे. अब यह टीम वापस दिल्ली लौटेगी और अपने साथ सभी जरूरी साक्ष्य लेकर जाएगी. इनमें सैंपल, फोटो, वीडियो रिकॉर्डिंग और मौके पर किए गए निरीक्षण की लिखित रिपोर्ट शामिल है. इन्हीं के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी होगी.

पहली और दूसरी रिपोर्ट का होगा मिलान

दिल्ली पहुंचने के बाद विशेषज्ञों की टीम दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का मिलान पहली रिपोर्ट से करेगी. साथ ही, जो वीडियो और तस्वीरें बनाई गई हैं, उनका भी बारीकी से विश्लेषण होगा. इस पूरी प्रक्रिया में कानूनी विशेषज्ञों की राय भी ली जाएगी, ताकि रिपोर्ट पूरी तरह सटीक और मजबूत बन सके.

3 से 4 दिन में आ सकती है रिपोर्ट

सभी टेस्ट और दस्तावेजों की जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार होने में करीब 3 से 4 दिन का समय लग सकता है. यह रिपोर्ट केस की दिशा तय करने में बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें मौत के असली कारणों को लेकर स्पष्टता आ सकती है.

ट्विशा केस में क्या-क्या हुआ अब तक?

ट्विशा शर्मा का शव 11-12 मई की रात भोपाल के कटारा हिल्स स्थित घर में फंदे पर लटका मिला था. 12 मई को पहला पोस्टमार्टम हुआ, लेकिन परिजनों ने इस रिपोर्ट पर सवाल उठाए. इसके बाद FIR दर्ज हुई, धरना-प्रदर्शन हुए और दूसरे पोस्टमार्टम की मांग उठी. 24 मई को दिल्ली एम्स की टीम ने दोबारा पोस्टमार्टम किया और उसी दिन अंतिम संस्कार भी हुआ.

शादी और निजी जीवन भी जांच के दायरे में

ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में समर्थ सिंह से हुई थी. दोनों की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी. शादी के बाद सामने आई चैट में कुछ विवादों के संकेत भी मिले हैं, जिनकी जांच अब हो रही है. इन सभी पहलुओं को भी जांच एजेंसियां ध्यान में रख रही हैं. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *