तनुश्री दत्ता ने बताया बॉलीवुड का काला सच, बोलीं- नई एक्ट्रेसेस का जाल बिछा कर किया जाता है सौदा



नई दिल्ली:

तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के काले सच को लोगों को सामने रखा और इस इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वाले लोगों को सलाह भी दी है. तनुश्री ने कहा कि यहां आने वाले नए लोगों को पहले जाल में फंसाया जाता है फिर शोषण किया जाता है. नए लोगों को सही से इन लोगों को पहचान करने की जरूरत है. उन्होंने कहा, कोई तारीफ करे तो आप उसकी जाल में न फंसे, अपनी काबिलियत और उसकी मंशा को पहचानें.

ऐसे फैलाते है जाल

मेरी सहेली के साथ हालिया पॉडकास्ट बातचीत में बोलते हुए, तनुश्री ने कहा कि कई नए लोगों को जाल में फंसाने के लिए पहले तारीफ की जाती है और वादों का लालच दिया जाता है. उन्होंने कहा, “हैंडसम है, ब्यूटी है – तभी तो किसी ने उनको चढ़ा दिया है. टैलेंट है या नहीं है, आ तो गए हैं. सबको कोई न कोई तारीफ देने वाला मिल ही जाता है – ‘आप तो हीरोइन बनोगे, आप तो ये बनोगे’.” तनुश्री के मुताबिक, ऐसी तारीफें अक्सर एक बड़े जाल की शुरुआत होती है. उन्होंने कहा, “चार लोग आके आपको तारीफ देंगे और फिर चार लोग आपको बहकाएंगे. पहले चढ़ाते हैं, फिर बोलते हैं ‘इनसे मिल लो, वहां मिल लो.’ आपको बहुत संयम से रहना पड़ता है.”

‘दिया जाता है काम का लालच’

तनुश्री ने कहा कि माता-पिता बच्चों को अजनबियों से सावधान रहने की जो सलाह देते हैं वह बड़े होने पर भी प्रासंगिक रहती है. वह बोलीं- “माता-पिता ने बचपन में क्या सिखाया? अजनबियों के साथ नहीं जाना. अगर कोई चॉकलेट दिखाए तो क्या आप उसके साथ चले जाओगे?” उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रलोभन एक अलग रूप में आता है. तनुश्री ने कहा, “यहां चॉकलेट, चॉकलेट नहीं होती. यहां अलग तरह का चॉकलेट होता है. लोग आपकी महत्वाकांक्षा, आशाओं और आकांक्षाओं को इस्तेमाल करते हैं. उनसे खेलते हैं.”

‘अगर मैं चार जिंदगियां भी बचा सकूं..’

तनुश्री ने कहा कि ऐसे मुद्दों पर खुलकर बोलने का एक कारण उन युवाओं को चेतावनी देना है जो सपनों का पीछा करते हुए ग्लैमर इंडस्ट्री में आते हैं. उन्होंने कहा, “मैं आज ये सब इसलिए बोल रही हूं क्योंकि अगर मुझे प्लेटफॉर्म मिला है और अगर मैं चार भी जिंदगी बचा लूं, तो वो मेरे लिए बहुत है.” तनुश्री ने कहा कि कई स्ट्रगलिंग एक्टर्स को शोषण का सामना करना पड़ता है और फिर वे लोगों की नज़रों से ओझल हो जाते हैं. उन्होंने कहा, “बहुत सारे लड़के और लड़कियां यहां आते हैं. वो इस्तेमाल और दुर्व्यवहार होते हैं और फिर सचमुच फेंक दिए जाते हैं.”

‘कुछ को वेश्यावृत्ति में भी धकेला जाता है’

इस तरह के शोषण के गंभीर परिणामों के बारे में बोलते हुए तनुश्री ने दावा किया कि कुछ पीड़ितों को इससे भी बदतर स्थिति में धकेल दिया जाता है.उन्होंने कहा, “कुछ लोग वेश्यावृत्ति में चले जाते हैं क्योंकि इतना दुर्व्यवहार हो चुका होता है कि लोग उन्हें धंधे में डाल देते हैं. कुछ लोग इतने डैमेज हो जाते हैं कि वो अपना शहर वापस चले जाते हैं.” अभिनेत्री के अनुसार, ये कहानियां शायद ही कभी सार्वजनिक होती हैं क्योंकि इंडस्ट्री केवल सफलता की कहानियों को ही उजागर करता है.

‘मैं एक कलाकार हूं, अपनी जिंदगी नहीं बेचूंगी’

तनुश्री ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने एक बार एक एक्ट्रेस के साथ दोस्ती तोड़ दी थी क्योंकि वह इंडस्ट्री के इस तरह के रवैये का मेरे सामने बखान कर रही थी और मुझे इसके लिए उकसा रही थी.  उन्होंने कहा, “मैंने उसे कहा – अगर मुझे किसी से मोहब्बत हो जाए और मैं उसकी गर्लफ्रेंड हूं, वो मेरी मर्जी है. लेकिन मैं अपनी जिंदगी का सौदा नहीं करूंगी.”





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *