नई दिल्ली:
ईरान, अमेरिका-इजरायल जंग के कारण पश्चिम एशिया में संघर्ष और तनाव का दौर जारी है. इस बीच शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट से दो भारतीय जहाज पार हुए. इन शिवालिक और नंदादेवी नामक इन दोनों जहाजों पर 92700 मीट्रिक टन LPG लदा है. ये दोनों जहाज 16-17 मार्च तक भारत पहुंचेंगे. शनिवार को मिडिल ईस्ट के हालात पर अंतर मंत्रालयी प्रेस कॉफ्रेंस में शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने इस बात की जानकारी दी. इसी कॉफ्रेंस में पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. LPG चिंता का विषय है. लेकिन सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक है. कॉर्मशियल सिलेंडरों की आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है.
1. फारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित
भारत सरकार के शिपिंग मंत्रालय के सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा, “फ़ारस की खाड़ी क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं, और पिछले 24 घंटों में उनके साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. फ़ारस की खाड़ी में जो होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पश्चिम में स्थित है, वहां शुक्रवार तक 24 भारतीय झंडे वाले जहाज़ मौजूद थे. इनमें से दो जहाज़-शिवालिक और नंदा देवी आज सुबह सुरक्षित होर्मुज पार कर गए.”
Crude supply remains stable, with refineries operating at full capacity and no shortage of petrol and diesel. Domestic production is meeting demand, and commercial consumers are being encouraged to shift from LPG to PNG, with GAIL engaging City Gas Distribution operators to… pic.twitter.com/HHgRil0EwB
— PIB India (@PIB_India) March 14, 2026
2. 92700 मीट्रिक टन एलपीजी से भरे दो जहाज आ रहे भारत
राजेश कुमार सिन्हा ने आगे बताया कि शिवालिक और नंदा देवी दोनों LPG कैरियर हैं. ये जहाज लगभग 92,700 मीट्रिक टन LPG लेकर भारत आ रहे हैं. ये भारत के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर पहुंचेंगे. इनके पहुंचने की संभावित तारीखें क्रमशः 16 मार्च और 17 मार्च हैं. इन दोनों जहाजों के होर्मुज पार करने के बाद अब फारस की खाड़ी में 22 भारतीय झंडे वाले जहाज बचे हैं, जिनमें कुल 611 नाविक सवार हैं हम इनकी निगरानी कर रहे हैं.
3. बीते 24 घंटे में 253 नाविक सुरक्षित भारत आए
राजेश सिन्हा ने आगे बताया कि बीते 24 घंटे में 312 कॉल मिली है, इसमें नाविक और उनके परिवार वालों के मिले हैं. 15 दिनों में 2500 कॉल और 5000 मेल प्राप्त हुए हैं. बीते 24 घंटों में 30 नावकों को भारत लाया गया है कुल 253 नाविक भारत आ चुके हैं. पोर्ट को निर्देश दिया गया है कि जहाज़ों को कई रियायत दी जाए. LPG कैरियर जहाज़ को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि 3 दिनों में छह जहाज़ को पोर्ट में जगह दी गई इसमें कई दूसरे देशों से भी आए थे.
In the Persian Gulf region, 24 Indian flagged vessels are currently operating, with no new incident reported in the last 24 hours. Two LPG carriers, Shivalik and Nanda Devi, carrying 92,700 metric tonnes of LPG, are sailing towards India and are expected to arrive at Mundra and… pic.twitter.com/YVFR3SHbE5
— PIB India (@PIB_India) March 14, 2026
4. ऊर्जा आपूर्ति और नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष जोर
प्रेस कॉफ्रेंस में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “भारत ने लगातार इस बात पर जोर दिया है कि माल और ऊर्जा के निर्बाध पारगमन को सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकताओं में से एक रहा है. हमने पूरे क्षेत्र में ऊर्जा और नागरिक को निशाना बनाने से बचने का भी आह्वान किया है. हमारा मानना है कि ये वैश्विक समुदाय के एक बड़े हिस्से की प्राथमिकताएं हैं. चूंकि संघर्ष का प्रभाव वैश्विक स्तर पर महसूस किया जा रहा है…
5. होर्मुज में भारतीय जहाजों को मिल रहा सेफ पैसेज
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “भारत जाने वाले कुछ जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने में सफल रहे हैं. दो भारतीय जहाज, शिवालिक और नंदा देवी, होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर चुके हैं और अब भारत के बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं. प्रत्येक जहाज में 46,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी भरी हुई है, कुल मिलाकर 92,700 मीट्रिक टन. हम अपनी ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास में, सभी संबंधित देशों के साथ संपर्क और समन्वय बनाए रखने का प्रस्ताव करते हैं ताकि उनके लिए सुरक्षित और निर्बाध पारगमन सुनिश्चित किया जा सके…
6. भारत में फंसे ईरानी नागरिक सुरक्षित भेजे गए
उन्होंने आगे बताया कि संघर्ष के कारण उड़ान प्रभावित होने के चलते, कई ईरानी नागरिक भारत में फंस गए थे. ईरानी अधिकारियों ने इन फंसे हुए नागरिकों को वापस लाने के लिए एक चार्टर्ड उड़ान की व्यवस्था की, जिनमें वे ईरानी भी शामिल थे जो पर्यटक के रूप में भारत आए थे या यहां राजनयिक के रूप में तैनात थे. यह उड़ान कल रात कोच्चि से रवाना हुई. यात्रियों में IRIIS लावन के गैर-जरूरी चालक दल भी शामिल थे, जो अभी भी कोच्चि में खड़ा है.”
7. जंग के बीच 1.72 लाख भारतीय नागरिक वापस लौटे
गल्फ मामलों के एडिशनल सेक्रेटरी असीम महाजन ने कहा कि भारत के नागरिकों की सुरक्षा के लिए दूसरे राज्यों के संपर्क में हैं. भारतीय समुदाय के संगठनों के साथ संपर्क में है. फंसे हुए भारतीयों को वीजा सहायता समेत हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. एक लाख 72 हजार भारतीय भारत लौटे हैं.
यह भी पढ़ें – होर्मुज से इंडियन शिप को मिलता रहेगा सेफ पैसेज, सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि बोले- अधिकांश भारतीयों का दिल ईरान के साथ


