दो बीवीयों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक 5वीं बार बने पिता, वीडियो शेयर कर किया ऐलान- इतना बड़ा खानदान बनाउंगा कि…

दो बीवीयों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक 5वीं बार बने पिता, वीडियो शेयर कर किया ऐलान- इतना बड़ा खानदान बनाउंगा कि... दो बीवीयों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक 5वीं बार बने पिता, वीडियो शेयर कर किया ऐलान- इतना बड़ा खानदान बनाउंगा कि...


अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर किया अटपटा ऐलान

Social Media

नई दिल्ली:

यूट्यूबर अरमान मलिक (Youtuber Armaan Malik) पांचवीं बार पिता बन गए हैं. उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने हाल ही में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है. अरमान ने इंस्टाग्राम पर ये खुशी की खबर शेयर की और लिखा कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह ठीक हैं. बच्चे के जन्म के बाद अरमान ने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, “जिंदगी में भले ही बचत कुछ न हो, लेकिन मैं इतना बड़ा खानदान बनाऊंगा कि इतिहास में नाम लिया जाए. लोग कहेंगे कि उनके घर में इतने सारे सदस्य हैं.” 

अरमान के इस बयान पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा और ट्रोलिंग शुरू हो गई है. कई यूजर्स ने इसे अजीब और बकवास बताया, जबकि कुछ ने मजाक में लिखा कि अब कृतिका की बारी है. अरमान अपनी दो पत्नियों के साथ रहने के लिए पहले से ही चर्चा में रहे हैं. पायल मलिक से उनकी लव मैरिज हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं चिरायु, तुबा और अयान. इसके बाद पायल की दोस्त कृतिका मलिक से भी उन्होंने शादी कर ली. कृतिका से उनके एक बेटा जैद है. पूरा परिवार चंडीगढ़ में एक साथ एक घर में रहता है. अब पायल के चौथे बच्चे के साथ अरमान के कुल पांच बच्चे हो गए हैं.

अरमान यूट्यूब व्लॉग्स और म्यूजिक वीडियोज के अलावा बिग बॉस ओटीटी में भी नजर आ चुके हैं. उनकी पॉलिगैमी और परिवार की व्यवस्था को लेकर पहले भी कई विवाद हो चुके हैं. अरमान ने अभी ये जानकारी नहीं दी है कि बेटा है या बेटी. लेकिन उन्होंने अस्पताल की तस्वीर शेयर कर खुशी का इजहार किया है. परिवार की इस नई शुरुआत पर फैंस मिले-जुले रिएक्शन दे रहे हैं.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *