धुरंधर 2 एक्टर दानिश पंडोर ने बताया कि धुरंधर के सेट पर कैसे थे अक्षय खन्ना, कहा- वह किसी से बात नहीं करते

धुरंधर 2 एक्टर दानिश पंडोर ने बताया कि धुरंधर के सेट पर कैसे थे अक्षय खन्ना, कहा- वह किसी से बात नहीं करते धुरंधर 2 एक्टर दानिश पंडोर ने बताया कि धुरंधर के सेट पर कैसे थे अक्षय खन्ना, कहा- वह किसी से बात नहीं करते

नई दिल्ली:

धुरंधर 5 दिसंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए रहमान डकैत, जो एक पाकिस्तानी क्राइम गैंग का बादशाह है. उसकी खूब चर्चा हुई. वहीं आदित्य धर की धुरंधर में दिखाया गया कि वह राजनीति की दुनिया में कदम रखता है. इसके चलते सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना सेंसेशन बन गए. हालांकि उन्होंने कभी इस चर्चा पर रिएक्शन नहीं दिया. जबकि अब धुरंधर में उनके छोटे भाई उजैर बलोच का रोल निभाने वाले एक्टर दानिश पंडोर ने बताया कि अक्षय खन्ना सेट पर कैसे थे. 

दानिश पंडोर ने बताया सेट पर कैसे थे अक्षय खन्ना

दानिश पंडोर ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा, “वह आपके साथ बहुत अच्छे से पेश आते हैं. एक इंसान के तौर पर वह बहुत मिलनसार हैं. यह सच है कि वह ज्यादा बोलते नहीं हैं, लेकिन अगर आप उनसे कुछ भी पूछते हैं, तो वह बहुत अच्छे से जवाब देते हैं. ऐसा नहीं है कि वह यह कहते हैं, ‘ओह, मुझे आपसे बात नहीं करनी.’ वह एक बेहतरीन इंसान हैं. लेकिन हां, जब वह फिल्म के सेट पर होते हैं तो वह अपनी ही एक दुनिया में खोए रहते हैं. वह हमेशा अपने किरदार पर ही ध्यान देते हैं. जब कैमरा ऑन होता है, तो वह पूरी तरह से उस किरदार में ढल जाते हैं. “

ये भी पढे़ं- वॉन्टेड एक्ट्रेस आयशा टाकिया की 4 लेटेस्ट फोटो, मना रही हैं 40वां जन्मदिन, शादी के लिए अपनाया इस्लाम, छोड़ी फिल्मी दुनिया

सोशल मीडिया की हर जानकारी रखते हैं अक्षय खन्ना

आगे उन्होंने कहा, वह सेट पर अपने फोन के साथ भी नहीं बैठते. वह किसी कोने में चुपचाप बैठ जाते हैं और जब तक कोई उनसे बात न करे, वह किसी से बात नहीं करते. वह एक बेहतरीन इंसान हैं. वह चुपचाप बैठे रहते हैं, अपनी ही धुन में रहते हैं और अपनी परफॉर्मेंस के बारे में सोचते रहते हैं. वह हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं और आसानी से आगे बढ़ जाते हैं. लेकिन उन्हें सोशल मीडिया पर चल रही हर बात की जानकारी होती है. फिर भी, मुझे नहीं लगता कि वह उन लोगों में से हैं, जो यह देखने के लिए खुद सोशल मीडिया पर जाएंगे कि उनके बारे में क्या लिखा या कहा जा रहा है. 

धुरंधर के बारे में 

धुरंधर फ्रेंचाइजी 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके पहले पार्ट में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, दानिश पंडोर, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल नजर आए थे. जबकि दूसरे पार्ट में रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना की थोड़ी सी झलक दिखी थी. हालांकि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना काफी चर्चा में रहे थे. वहीं दूसरा पार्ट, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में आ चुका है. उसमें रणवीर सिंह खूब तारीफें बटोर रहे हैं. 

ये भी पढे़ं- डैनी डेन्जोंगपा, जया बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा  का सहपाठी, दूरदर्शन की महाभारत से मिली सफलता, अंतिम दिनों में मांगी मदद





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *