धुरंधर 2 ने 11 दिनों में तोड़ा बाहुबली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड! मेकर्स ने आदित्य धर को दी बधाई, संडे को खूब वसूले करोड़ों

धुरंधर 2 ने 11 दिनों में तोड़ा बाहुबली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड! मेकर्स ने आदित्य धर को दी बधाई, संडे को खूब वसूले करोड़ों धुरंधर 2 ने 11 दिनों में तोड़ा बाहुबली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड! मेकर्स ने आदित्य धर को दी बधाई, संडे को खूब वसूले करोड़ों

नई दिल्ली:

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसमें रणवीर सिंह का एक्शन अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. इसके चलते फिल्म की कमाई 1300 करोड़ के करीब पहुंच गई है. जबकि फिल्म ने एसएस राजामौली की बाहुबली द कन्क्लूजन का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल, नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अब तक बाहुबली 2 के पास था, जिसने 20 मिलियन डॉलर यानी 198 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर हासिल की थी. लेकिन अब धुरंधर 2 ने 22 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बाहुबली 2 को पछाड़ दिया है. 

टीम बाहुबली ने धुरंधर 2 के लिए आदित्य धर को दी बधाई

बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, धुरंधर 2 ने 11 दिनों नॉर्थ अमेरिका में 22 मिलियन डॉलर की कमाई हासिल की है, जिसके चलते बाहुबली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है. वहीं टीम बाहुबली ने बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, बधाई हो आदित्य धर और धुरंधर 2 द रिवेंज की पूरी टीम को. बाहुबली 2 का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के लिए और भारत, यूएसए और दुनिया में नया रिकॉर्ड बनाने के लिए. यह ट्वीट बाहुबली 2 द कनक्लूजन के प्रोड्यूसर शोभू यारलगड़ा के ट्वीट के जवाब में दिया गया, जिन्होंने धुरंधर 2 के नए रिकॉर्ड की जानकारी देते हुए बधाई दी.  

ये भी पढे़ं- राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 की सक्सेस पर फिल्म इंडस्ट्री की खामोशी पर उठाए सवाल, बोले- कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है

धुरंधर 2 की 11 दिनों में कमाई 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 68.10 करोड़ की कमाई संडे को धुरंधर 2 ने की है, जिसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 847.33 करोड़ पहुंच गया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 1012.49 करोड़ पहुंचा है. वहीं वर्ल्ड़वाइड कमाई 1300 करोड़ के करीब पहुंच गई है. जबकि धुरंधर और धुरंधर 2 का बजट 250 से 400 करोड़ का है. 

धुरंधर 2 के बारे में 

धुरंधर 2 के बारे में धुरंधर 2 5 दिसंबर को रिलीज हुई रणवीर सिंह की धुरंधर का सीक्वल है, जिसने 80 दिनों में 1007.2 करोड़ की कमाई हासिल की थी. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300 से 1400 करोड़ का रहा था. वहीं अब धुरंधर 2 हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बनाती हुई नजर आ रही है. फिल्म की बात करें तो रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढे़ं- धुरंधर 2 नहीं इस फिल्म के लिए सुबह 3 बजे और 6 बजे सिनेमाघर दौड़ रहे फैंस, बॉक्स ऑफिस पर 2100 करोड़ कमाई





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *