धुरंधर 2 फंसी कानूनी पेंच में, सुपरहिट गाना बना सिरदर्द, मेकर्स पर लगा बड़ा आरोप

धुरंधर 2 फंसी कानूनी पेंच में, सुपरहिट गाना बना सिरदर्द, मेकर्स पर लगा बड़ा आरोप धुरंधर 2 फंसी कानूनी पेंच में, सुपरहिट गाना बना सिरदर्द, मेकर्स पर लगा बड़ा आरोप

बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में अक्सर म्यूजिक सबसे बड़ा हथियार होता है, लेकिन कभी-कभी यही म्यूजिक मुसीबत भी बन जाता है. कुछ ऐसा ही मामला फिल्म धुरंधर 2 के साथ सामने आया है, जहां एक पुराने सुपरहिट गाने के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. फिल्म रिलीज के बाद जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई चर्चा में है, वहीं दूसरी तरफ अब ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है. मामला इतना बढ़ गया है कि अब सीधे कोर्ट तक पहुंच चुका है और फिल्म की टीम के लिए नई परेशानी खड़ी कर दी है.

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, त्रिमूर्ति फिल्म्स ने फिल्ममेकर आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी बी62 स्टूडियोज के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोप है कि फिल्म धुरंधर 2 में ‘तिरछी टोपीवाले’ गाने का इस्तेमाल बिना परमिशन के किया गया है. ये गाना 1989 की फिल्म त्रिदेव का है, जिसे कल्याणजी-आनंदजी ने कंपोज किया था और आनंद बख्शी ने इसके बोल लिखे थे.

ये भी पढ़ें: ‘गिन्नी वेड्स सनी 2′ के प्रेस कॉन्फ्रेंस में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर ने बताए अपने “ड्रीम पार्टनर” के मायने

गाने के इस्तेमाल पर विवाद

कंपनी का कहना है कि फिल्म में ‘रंग दे लाल’ नाम के गाने में इस पुराने ट्रैक के हिस्सों को शामिल किया गया है. आरोप है कि इसके लिए जरूरी लाइसेंस या परमिशन नहीं ली गई. साथ ही ये भी कहा गया है कि ये इस्तेमाल कॉपीराइट का उल्लंघन है, जिसमें बिना अनुमति गाने को दोबारा पेश करना और पब्लिक तक पहुंचाना शामिल है.

क्या मांग रही है कंपनी

त्रिमूर्ति फिल्म्स ने कोर्ट से मांग की है कि फिल्म में इस गाने के आगे इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए. इसके अलावा नुकसान की भरपाई और बाकी राहत की भी मांग की गई है. कंपनी का कहना है कि फिल्म के थिएटर रिलीज, स्ट्रीमिंग और प्रमोशन में इस गाने का इस्तेमाल उनके अधिकारों का उल्लंघन करता है.

फिल्म की कमाई और स्टारकास्ट

दिलचस्प बात ये है कि विवाद के बीच धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज हुई है. इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, जबकि आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *