नया असम समय की जरूरत, ये ‘डबल गुलामी’ की सरकार… प्रियंका गांधी का हिमंता सरकार पर हमला

नया असम समय की जरूरत, ये 'डबल गुलामी' की सरकार... प्रियंका गांधी का हिमंता सरकार पर हमला नया असम समय की जरूरत, ये 'डबल गुलामी' की सरकार... प्रियंका गांधी का हिमंता सरकार पर हमला

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने असम विधानसभा चुनाव की अपनी पहली रैली के बाद एनडीटीवी से EXCLUSIVE बात की. इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक नया असम बनाने की वकालत करते हुए कहा कि असम की संस्कृति और स्वाभिमान को मजबूत बनाया जाना चाहिए. ईमानदार सरकार लानी चाहिए. उन्होंने कहा कि केरल और असम में सत्य की लड़ाई है, जनता की लड़ाई है. प्रियंका ने साफ कहा कि असम में कांग्रेस सत्ता में आई तो गौरव गोगोई सीएम बनेंगे. 

‘चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ना तय’

कांग्रेस नेता ने कहा कि हर चीज मंहगी हो चुकी है. चुनाव के कारण कीमत फिलहाल नियंत्रण में है, लेकिन चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने तय हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम की नीतियों की वजह से देश पर बड़ा संकट है. ईरान युद्ध की वजह से दाम बढ़े, लेकिन सरकार की नीतियों की वजह से भी दाम बढ़े हैं. भारत ने हमेशा बड़ी शक्तियों के बीच संतुलन रखा था, किसी भी ग़ुलामी नहीं की.  लेकिन ये अमेरिका और इज़राइल की गुलामी कर रहे हैं.  

देखें- ‘राजकुमार की पराजय की सेंचुरी आने वाली है…’, असम में राहुल पर PM मोदी का वार

ज़ुबिन गर्ग असम की पहचान 

ज़ुबिन गर्ग को याद करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भूपेन हजारिका और ज़ुबिन गर्ग असम की पहचान हैं. ज़ुबिन गर्ग अहोम और असम की आवाज थे. असम के हर परिवार ने उनकी मौत का शोक जताया. ज़ुबिन ने जो रास्ता दिखाया, उसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए. नई सरकार ज़ुबिन के सपनों का असम बनाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ज़ुबिन को न्याय दिलाएंगे.

असम सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप

प्रियंका ने आरोप लगाया कि महिलाओं को सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने के बहाने बीजेपी के कार्यक्रम में जाने का दबाव डाला जाता है, डराया जाता है.  असम की सारी संपत्ति उद्योगपतियों को दी जा रही है. राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि असम सरकार में भ्रष्टाचार है. सीएम खुद भ्रष्टाचार में व्यस्त हैं. 

डबल इंजन नहीं, डबल गुलामी की सरकार

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ये क्यों नहीं बताते कि विभिन्न जातियों को दर्जे का वादा पूरा क्यों नहीं किया? युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा? उन्होंने आरोप लगाया कि असम में एक परिवार सब कुछ लूट रहा है. सारी खदानें, जमीन बड़े उद्योगपतियों को सौंपी जा रही है. हर जगह माफिया सिंडिकेट है. कांग्रेस नेता का आरोप था कि ये डबल इंजन की सरकार नहीं बल्कि डबल गुलामी की सरकार है.

असम के चाय बागान में काम करने वालों का मुद्दा उठाते हुए प्रियंका ने कहा कि असम की तरह वायनाड में भी चाय के बागान हैं, चाय बागान की महिलाओं के हाथों में छाले पड़ जाते हैं. टी वर्कर को पांच साल पहले बीजेपी ने 350 दिन काम देने का वादा किया था, लेकिन बहुत मामूली बढ़ोतरी ही हो पाई है. 

देखें- चाय पत्तियां तोड़ीं, सेल्फी खिंचाई…असम के चाय बागान में पीएम मोदी का दिखा अलग अंदाज






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *