पवन खेड़ा को 1 हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मिली, हिमंता सरमा की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप

पवन खेड़ा को 1 हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मिली, हिमंता सरमा की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप पवन खेड़ा को 1 हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत मिली, हिमंता सरमा की पत्नी पर लगाए थे गंभीर आरोप

पिछले चार दिनों से फरार चल रहे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी राहत मिली है. उनको कोर्ट से एक हफ्ते की अंतरिम जमानत मिल गई है. पवन खेड़ा को नियमित जमानत के लिए उचित अदालत में जाना होगा, ये निर्देश अंतरिम बेल देने वाले कोर्ट ने दिए हैं. बता दें कि खेड़ा 7 अप्रैल से फरार चल रहे हैं. असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा की पत्‍नी पर 3 विदेशी पासपोर्ट रखने के आरोप लगाने वाले पवन खेड़ा से पूछताछ के लिए असम पुलिस, दिल्ली पुलिस के साथ उनके दिल्ली वाले घर पर पहुंची थी. लेकिन वे वहां नहीं मिले थे. 

बता दें कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम सरकार द्वारा उनके खिलाफ दर्ज किए गए मामले में अग्रिम जमानत का अनुरोध हुए बुधवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय का रुख किया था. इस दौरान कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख खेड़ा ने अपना आवासीय पता हैदराबाद में बताया था. उन्होंने हाई कोर्ट से अनुरोध किया था कि गिरफ्तारी की स्थिति में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया जाए. बता दें कि पवन खेड़ा की तेलंगाना की हैं और हैदराबाद में उनका खुद का घर भी है. साथ ही तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार भी है. 

पवन खेड़ा के घर पहुंची थी असम पुलिस

सीएम हिमंता बिस्‍वा सरमा ने पवन खेड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत सोमवार को ही दे दिए थे. पुलिस जब पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची तो वे मिले ही नहीं. सीएम हिमंता ने तंज कसते हुए कहा था कि पहले वह कह रहे थे मुझे अरेस्ट करो. पुलिस गई, तो वे हैदराबाद चले गए. हमारे हिसाब से पवन खेड़ा भाग गए हैं.

पवन खेड़ा पर क्या है आरोप?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम हिमंता और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया था कि हिमंता की पत्नी रिनिकी के पास तीन अलग-अलग देशों के पासपोर्ट हैं. उनके समर्थकों को विदेश से ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो उनके मुताबिक, स्वतंत्र भारत की राजनीति में किसी मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके परिवार के खिलाफ सबसे बड़े खुलासों में से एक हो सकते हैं. असम सीएम ने उनके इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ बताया था. उन्होंने कहा था कि खेड़ा असम की जनता को गुमराह कर रहे हैं.

पवन खेड़ा क्यों हुए फरार?

उस दौरान सीएम हिमंता ने कहा था कि वह और उनकी पत्नी अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी, दोनों तरह के मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे. 48 घंटे के भीतर ही खेड़ा के घर पर जब असम पुलिस पहुंची तो वह गायब मिले. बता दें कि सीएम हिमंता ने गुरुवार को कहा था कि पुलिस उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा की ओर से दायर मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का पीछा करके अपना काम कर रही है. रिनिकी ने उन पर कई देशों का पासपोर्ट और विदेश में संपत्ति रखने का आरोप लगाने को लेकर खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, नहीं मिले कांग्रेस नेता, CM हिमंता बोले- ‘भाग गए…’




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *