पहले होर्मुज फिर… ईरान ने जब्त संपत्तियां रिलीज करने को कहा तो वार्ता के पहले US ने रख दी शर्त – रिपोर्ट

पहले होर्मुज फिर... ईरान ने जब्त संपत्तियां रिलीज करने को कहा तो वार्ता के पहले US ने रख दी शर्त - रिपोर्ट पहले होर्मुज फिर... ईरान ने जब्त संपत्तियां रिलीज करने को कहा तो वार्ता के पहले US ने रख दी शर्त - रिपोर्ट

पाकिस्तान में शांति वार्ता की बैठक शुरू होने से पहले खबर है कि अमेरिका ईरान के फ्रीज किए गए एसेट्स को रिलीज करने के लिए राजी हो गया है. सीनियर ईरानी अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका ने ईरान के कतर और दूसरे बैंकों में रखे एसेट्स को रिलीज करने के लिए हामी भर दी है. हालांकि अमेरिका ने एसेट्स को अनफ्रीज करने के मुद्दे पर कोई पब्लिक कमेंट नहीं किया है.

शर्तों में फंस सकती है पेच

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने ईरानी एसेट्स को अनफ्रीज करने के पीछे शर्ते रखी है कि ईरान जल्द से जल्द होर्मुज स्ट्रेट खोलेगा. यानी ईरान जब तक होर्मुज को नहीं खोलता है तब तक अमेरिका भी इस शर्ते को पूरा नहीं करेगा.

वार्ता के दौरान क्या है ईरान की शर्ते?

ईरान ने अपना 10 सूत्रीय प्लान रखा है. ईरान चाहता है कि उस पर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं और होर्मुज स्ट्रेट पर उसका पूरा नियंत्रण स्वीकार किया जाए. ईरान वहां से गुजरने वाले जहाजों से ‘टोल टैक्स’ वसूलने की जिद पर भी अड़ा है. इसे अमेरिका अपनी वैश्विक ताकत के लिए बड़ी चुनौती मान रहा है. 

अमेरिका क्या चाहता है?

अमेरिका ने  15 सूत्रीय शर्ते रखी है. इसमें कहा गया है कि वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए हॉर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत और स्थायी रूप से सुरक्षित खोला जाए. ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अपनी सभी कोशिशों को पूरी तरह और सत्यापन योग्य तरीके से बंद करना होगा. ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल विकास पर कड़े प्रतिबंध रहेंगे. ईरान क्षेत्रीय प्रॉक्सी समूहों को फंडिंग और हथियार देना बंद करे. ईरान में हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों की तत्काल रिहाई करें.

यह भी पढ़ें: जेडी वेंस और आसिम मुनीर के साथ दिख रही ये महिला कौन? स्पैनिश,उर्दू सहित इन भाषाओं की जानकार




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *