बिहार को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, प्रदेश में पहली बार ‘BJP सरकार’; बैठक, इस्तीफा, शपथ… जानें पूरा शेड्यूल

Latest and Breaking News on NDTV बिहार को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, प्रदेश में पहली बार 'BJP सरकार'; बैठक, इस्तीफा, शपथ... जानें पूरा शेड्यूल


पटना:

Bihar New CM: बिहार को आज नया मुख्यमंत्री मिलेगा. राज्यसभा सदस्य बन चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर में अपना आखिरी कैबिनेट करेंगे, उसके बाद वो राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेगे. इस्तीफे के बाद नीतीश शाम 4 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित NDA की बैठक में शामिल होंगे. जहां बिहार के नए सीएम का ऐलान होगा. अगले दिन 15 अप्रैल को बिहार में नए मुख्यमंत्री अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.  

14 अप्रैल बनेगा बिहार की सियासी संक्रांति का दिन

मंगलवार 14 अप्रैल का दिन बिहार की सियासत के लिए नई संक्रांति का दिन साबित होगा. जिस तरह 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद बड़े बदलाव होते हैं, वैसे ही आने वाले सालों में इस 14 अप्रैल को भी याद रखा जाएगा. क्योंकि भारत की आजादी के बाद यह पहली बार होगा, जब बिहार में बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री बनेगा. 

अब बिहार की ड्राइविंग सीट पर होगी बीजेपी

देश की नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहलाने वाली बीजेपी अभी तक बिहार की सत्ता में शामिल तो थी, लेकिन ड्राइविंग सीट पर नहीं. अब बीजेपी बिहार की ड्राइविंग सीट पर होगी. इसकी ताकत तो उसे काफी पहले ही मिल गई थी. लेकिन नीतीश के औरे के सामने बीजेपी को छोटा भाई बनकर ही रहना पड़ा था. 

बीजेपी किसे देगी कमान, यह सबसे बड़ा सवाल

अब जब नीतीश अपनी सेहत से लाचार हो चुके हैं तो बीजेपी राज्य में अपनी सरकार (सीएम) बनाने जा रही है. बिहार की राजनीति में हो रहे इस बदलाव की धमक काफी पहले से महसूस की जा रही थी, लेकिन सवाल अब यह है कि जातियों और अलग-अलग वोट बैंकों में उलझे बिहार में बीजेपी किसे कमान देती है. 

फिलहाल डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं. लेकिन बीजेपी अक्सर चौंकाने वाले फैसले लेती रही है. ऐसे में बिहार में जब तक नाम की घोषणा न हो जाए, कुछ भी कहना मुश्किल है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैबिनेट मीटिंग, नीतीश का इस्तीफा, नए सीएम का ऐलान… पूरा शेड्यूल

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है. 
  • इस बैठक के बाद वे राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.
  • बीजेपी विधायक दल की बैठक बीजेपी कार्यालय में दोपहर 3 बजे होगी.
  • इस बैठक की अध्यक्षता पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान करेंगे.
  • NDA विधायक दल की बैठक बिहार विधान सभा के सेंट्रल हॉल में होगी.
  • दोपहर 4 बजे NDA विधायक दल की बैठक होगी.
  • इसी बैठक में NDA के विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा.
  • 15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां.

NDA के सभी विधायकों को पटना में रहने का निर्देश

एनडीए ने अपने सभी 202 विधायकों को 14 और 15 अप्रैल को पटना में ही रहने का निर्देश दिया है. इस दौरान किसी भी विधायक को शहर छोड़कर जाने की इजाजत नहीं होगी. पटना के दूर के कई एनडीए विधायक राजधानी पहुंच चुके हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

नेताओं ने क्या कहा?

  • बिहार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि हम कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे और मुख्यमंत्री जो भी फैसला लेंगे, उसका पालन करेंगे.
  • इस बीच, जदयू के वरिष्ठ नेता संजय कुमार झा ने विश्वास जताते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है और मुख्यमंत्री स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं.

15 अप्रैल को शपथ ग्रहण, प्रशासन ने झोंकी ताकत

15 अप्रैल को नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं. पटना प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जिलाधिकारी डॉ. थियागराजन ने राज्यपाल को सुरक्षा, वीवीआईपी आवाजाही और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी है.

इस कार्यक्रम में देश भर से कई प्रमुख नेताओं और गणमान्य अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है, और इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस अलर्ट पर हैं. फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात कर दिया गया है.

जहां एक ओर प्रशासन तैयारियों में जुटा है, वहीं मुख्यमंत्री आवास पर बैठकों का दौर जारी है. इन बैठकों में मंत्रियों के नामों, मेहमानों की सूची और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हो रही है. कुल मिलाकर, बिहार की सियासत का सबसे बड़ा बदलाव अब बस कुछ ही कदम दूर है.

यह भी पढ़ें – 14 को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक, 14 को ही BJP विधायक दल की बैठक, क्या 14 को मिलेगा नया बिहार CM?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *