Begusarai Murder News: बिहार के बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. पिछले 48 घंटों के भीतर हत्या की तीसरी वारदात ने जिले में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. ताजा मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के रचियाही कचहरी टोला का है, जहां घर से बुलाकर युवक की बेहरमी से गोली मारकर हत्या कर शव मकई के खेत में फेंक दिया.
केस मैनेज न करने पर मिली मौत की सजा
मृतक की पहचान मिंटू के रूप में हुई, जो अपने परिवार के साथ रहता था. घटना के बारे में मृतक के चाचा ने बताया कि गुरुवार यानी कल रात करीब 8 बजे उसका भतीजा मिंटू गांव के चौक पर सब्जी खरीदने गया था. वहां से रात करीब 10 बजे मिंटू के दोस्त उसे अपने घर ले गए, जहां उन्होंने उसे शराब पिलाई और पहले से चल रहे मर्डर केस में समझौता करने को कहा. जब मिंटू इसके लिए तैयार नहीं हुआ, तो उनमें बहस बढ़ गई. इसपर उन्होंने उसपर गोलियों चला दी. देर रात जब घरवालों को हत्या की जानकारी मिली, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की. काफी तलाश के बाद मिंटू की खून से लथपथ लाश गांव के पास मक्के के खेत से बरामद हुई.
4 साल पहले भाई को भी ऐसे ही उतारा था मौत के घाट
मृतक के चाचा ने आगे बताया कि चार साल पहले मिस्टर और उसके दूसरे साथियों ने मिंटू के बड़े भाई सिंटू की भी इसी तरह हत्या कर दी थी, जब उसने भी इसी मामले में समझौता करने से मना कर दिया था.
जांच में जुटी पुलिस
वही घटना की जानकारी मिलने पर सिंघौल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया . पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें; राजस्थान के मंत्री दिलावर का बड़ा हमला, ‘मंच पर साथ बैठते हैं गाय काटने वाले, ऐसे लोग दोगले’


