मंगलवार को पावर प्लांट, ब्रिज सब एक साथ, वो होगा जो अब तक न हुआ-ट्रंप की ईरान को धमकी

मंगलवार को पावर प्लांट, ब्रिज सब एक साथ, वो होगा जो अब तक न हुआ-ट्रंप की ईरान को धमकी मंगलवार को पावर प्लांट, ब्रिज सब एक साथ, वो होगा जो अब तक न हुआ-ट्रंप की ईरान को धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर से धमकी दी है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि मंगलवार को ईरान में “पावर प्लांट डे” और “ब्रिज डे” एक साथ होंगे. इसका मतलब ये है कि ट्रंप ब्रिज के साथ पावर प्लांट पर भी हमले की चेतावनी दे रहे हैं. अपने पोस्ट में ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की बात कही और ऐसा ना करने पर गंभीर परिणामों की ओर इशारा किया. ट्रंप ने लिखा कि ईरान में ऐसा कुछ होने जा रहा है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया.

बात नहीं मानी तो गंभीर परिणाण भुगतने होंगे

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो इसके नतीजे बेहद गंभीर होंगे. पोस्ट में ट्रंप ने ये भी लिखा है कि अगर होर्मुज नहीं खोला गया तो जहन्नुम में भेज दिया जाएगा. डोनाल्ड ट्रंप की यह धमकी ऐसे समय में आई है, जब मिडिल ईस्ट में हालात पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए हैं. उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है और बयान को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें : ईरान युद्ध में अलग-थलग पड़ गए ट्रंप? फ्रांस ने कह दी कड़वी बात, होर्मुज खुलवाने की प्लानिंग में अकेले जुटे ब्रिटेन-यूरोप

अमेरिका की धमकी से नहीं डर रहा ईरान

इससे पहले ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दी गई धमकियों को सख्ती से खारिज कर दिया है. ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला तो उस पर कहर टूट पड़ेगा. ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल मुख्यालय के प्रमुख कमांडर अली अब्दोल्लाही ने ट्रंप की धमकियों को “बेबस, घबराया हुआ, असंतुलित और मूर्खतापूर्ण कदम” करार दिया.

अमेरिका की धमकी पर क्या बोला ईरान

ईरान के एक शीर्ष कमांडर ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका या इजरायल ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमला करते हैं, तो उसके जवाब में पश्चिम एशिया में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायली बुनियादी ढांचे पर “विनाशकारी और लगातार” हमले किए जाएंगे. ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय के प्रमुख कमांडर ने यह चेतावनी जारी की. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से होर्मुज खोलने के लिए दी गई 10 दिन की समय-सीमा सोमवार को समाप्त होने वाली है.

ये भी पढ़ें : ईरान के पास कौन‑सी तकनीक है, जिनसे उन्नत और महंगे अमेरिकी विमानों को बना रहा निशाना




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *