मैंने प्यार किया रिजेक्ट करने वाले एक्टर ने कुबूल किया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, वाइफ के सामने खूब रोए, बोले- पत्नी को मनाने में लगे 15 साल 

मैंने प्यार किया रिजेक्ट करने वाले एक्टर ने कुबूल किया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, वाइफ के सामने खूब रोए, बोले- पत्नी को मनाने में लगे 15 साल  मैंने प्यार किया रिजेक्ट करने वाले एक्टर ने कुबूल किया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, वाइफ के सामने खूब रोए, बोले- पत्नी को मनाने में लगे 15 साल 

नई दिल्ली:

मैंने प्यार किया सुपरहिट फिल्म है, जिसमें सलमान खान और भाग्यश्री ने फैंस के दिलों में जगह बनाई. हालांकि एक एक्टर को सूरज बड़जात्या इस फिल्म से लॉन्च करने वाले थे. हालाकि उन्हें ऑडिशन में बुला गया. लेकिन वो नहीं गए, जिसके बाद सलमान खान को चुना गया. लेकिन अब वही एक्टर चर्चा में है. हम बात कर रहे हैं एक्टर पीयूष मिश्रा की, जिन्होंने हाल ही में बताया कि एक्ट्रा मैरिटल अफेयर होने के बावजूद उनकी वाइफ ने उनके साथ रहने का फैसला किया. .शुभांकर मिश्रा के साथ बाचतीत में पीयूष मिश्रा ने बता कि वाइफ ने उनसे कहा, मैं तुम्हें किसी भी हालत में तलाक नहीं दूंगी. 

पत्नी को मानने में लगे 10-15 साल 

पीयूष मिश्रा ने कुबूल किया कि वह हमेशा से वैसे पार्टनर नहीं रहे जैसा कि उन्हें होना चाहिए था. उन्होंने कहा, मैं अब अच्छा पति हूं. लेकिन पहले नहीं था. पहले मैं बिल्कुल भी जिम्मेदारी वाला नहीं था और शादी एक बड़ी जिम्मेदारी है. मुझे 10-15 साल लगे समझने में कि वह मेरी वाइफ है. इससे पहले वह सिर्फ एक महिला थी, जिनके साथ मेरे बच्चे हैं और मेरे घर का ख्याल रखती है. इससे ज्यादा मेरे अंदर कोई फीलिंग नहीं थी. 

ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन के दामाद, रणबीर कपूर की रामायणम् में बनेंगे देवराज इंद्र, साइड रोल से बनाई बॉलीवुड में पहचान

पत्नी को बताई एक्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात 

आगे उन्होंने कहा, उन्होंने मुझे प्यार किया. वह मेरे लिए घर से भागीं और पेरेंट्स की मर्जी के खिलाफ शादी की. उन्होंने मुझसे कहा कि वह मुझे कभी नहीं छोड़ेंगी. यह उसकी महानता थी कि वह मेरे साथ रही. आज मैं यह समझता हूं. मैं भाग्यशाली हूं. जब मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ. मैंने उन्हें सबकुछ बता दिया. अपने एक्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप के बारे में भी. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि यह पल उनकी जिंदगी का टर्निंग प्वॉइंट था. इस बातचीत ने उनके रिश्ते को मजबूत किया और सच्चाई के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया. 

बता दें कि पीयूष मिश्रा ने आर्किटेक्ट प्रिया नारायणन से 1995 में शादी की थी. कपल के दो बेटे जोश और जय हैं. 

ये भी पढे़ं- अजय देवगन की बहन के वेडिंग रिसेप्शन में लगा था सितारों का मेला, बारातियों के स्वागत में बिजी सिंघम ने दिया था कुंवारी काजोल के साथ पोज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *