राजपाल यादव को अक्षय कुमार ने हीरोइनों के बीच नहीं होने दिया खड़ा, इशारा करके किया साइड, लोग बोले- भारी बेइज्जती

राजपाल यादव को अक्षय कुमार ने हीरोइनों के बीच नहीं होने दिया खड़ा, इशारा करके किया साइड, लोग बोले- भारी बेइज्जती राजपाल यादव को अक्षय कुमार ने हीरोइनों के बीच नहीं होने दिया खड़ा, इशारा करके किया साइड, लोग बोले- भारी बेइज्जती

नई दिल्ली:

राजपाल यादव पिछले कुछ महीनों से अपने चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में हैं. लेकिन अब वह अपनी फिल्मों की दुनिया में बिजी हो गई हैं. वहीं जेल से रिहा होने के बाद उनकी पहली फिल्म प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित भूत बंगला होगी, जिसमें वह अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ नजर आएंगे. फिल्म के प्रमोशन में वह इन दिनों बिजी हैं. हाल ही में वह वह एकता कपूर के पॉपुलर शो नागिन 7 के सेट पर पहुंचे, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन क्लिप में कुछ ऐसा हुआ, जिसे इंटरनेट यूजर्स राजपाल यादव की बेइज्जती बताते हुए नजर आ रहे हैं. 

अक्षय कुमार ने राजपाल यादव को साइड होने के लिए कहा

वायरल वीडियो में अक्षय कुमार को प्रियंका चाहर चौधरी, एकता कपूर और कनिका मान के साथ फोटो क्लिक करवाते देखा जा सकता है. वहीं राजपाल यादव जब बीच में आते हैं तो अक्षय कुमार उन्हें साइड में पोज देने के लिए कहते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसके चलते इंटरनेट यूजर्स राजपाल यादव की बेइज्जती बताते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि राजपाल यादव से अक्षय कुमार ने साइड होने के लिए इसलिए कहा क्योंकि वह फीमेल एक्ट्रेस को बीच में रहकर पोज देने देना चाहते हैं. जबकि वह खुद भी साइड में हैं. 

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव की ये फिल्म है विराट कोहली की फेवरेट, कितनी बार भी देखो हंसते हंसते हो जाता है पेट में दर्द, बॉक्स ऑफिस पर थी फ्लॉप

राजपाल यादव नहीं चाहते 9 करोड़ कर्ज सेटल करना

राजपाल यादव, जो पिछले दिनों 9 करोड़ चेक बाउंस मामले के चलते तिहाड़ जेल में थे. उनकी जमानत को दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी है. वहीं एक्टर के वकील एसके शर्मा ने खुलासा किया कि राजपाल यादव कानूनी रुप से केस को लड़ना चाहते हैं. उन्होंने एनआई को दिए इंटरव्यू में कहा, कोर्ट ने राजपाल जी से पूछा कि आपने समय समय पे कहा है कि आप पैसे देना चाहते हो. तो आप सेटल कर रहे हो या नहीं? तो राजपाल जी ने कहा कि अब सेटल नहीं करना चाहते, बहस करनी है. और फिर उसकी अर्जी दे दी. अब उस पर बहस होगी. कोर्ट ने 1 अप्रैल की तारीख दी है.  

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव की छोटा डॉन अवतार में वापसी, तान्या मित्तल की बचाई जान, एक्शन देख भूल जाएंगे सलमान-शाहरुख







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *