राज्यसभा चुनाव: बिहार NDA में महामंथन जारी, क्या 5वीं सीट पर जीत का निकल आएगा फॉर्मूला?

राज्यसभा चुनाव: बिहार NDA में महामंथन जारी, क्या 5वीं सीट पर जीत का निकल आएगा फॉर्मूला? राज्यसभा चुनाव: बिहार NDA में महामंथन जारी, क्या 5वीं सीट पर जीत का निकल आएगा फॉर्मूला?

पटना:

पटना में उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर एनडीए विधायक दल की बैठक समाप्त हो गई, जिसे राज्यसभा चुनाव को लेकर बुलाया गया था. इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जदयू नेताओं ने भी अलग-अलग बैठकों में चुनावी रणनीति तैयार की. 

गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर भी ऐसी बैठक हुई थी, जबकि कल मंत्री विजय चौधरी के घर पर सभी विधायक फिर से जुटेंगे. एनडीए पांचवीं सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश में जुटा है और आज की बैठक के बाद विधायकों को यह बताया जा सकता है कि किस विधायक को किस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करना है. 

रविवार को एनडीए की दो बैठकें होंगी. दोपहर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर और शाम में मंत्री विजय चौधरी के घर. आज जदयू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह तय किया गया है कि कौन सा विधायक किस उम्मीदवार को वोट करेगा, जिसकी जानकारी विधायकों को कल दे दी जाएगी. इसी बीच, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष दोनों ने ही पांचवीं सीट पर जीत का दावा किया है.

एक राज्यसभा सीट के लिए क्या गणित है? 
बिहार में एक राज्यसभा सीट के लिए 41 वोटों की आवश्यकता होती है. बिहार विधानसभा में कुल 243 विधायक हैं, जिनमें से एनडीए के पास 202 विधायक हैं. यानी एनडीए चार सीटें आसानी से जीत सकता है. इसके बाद भी एनडीए के पास 38 वोट बच जाते हैं और 5वीं सीट की जीत के लिए उन्हें केवल 3 और वोटों की जरूरत होगी.

वहीं, विपक्ष के पास भी कुल 41 वोट हैं. महागठबंधन के पास 35 विधायक हैं, जबकि एआईएमआईएम के पास 5 और बीएसपी के पास 1 विधायक है. यदि ये सभी एकजुट रहे और आरजेडी के उम्मीदवार अमरेन्द्र धारी सिंह को वोट दें, तो आरजेडी का उम्मीदवार जीत सकता है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा,”बिहार की जनता ने जो बहुमत दिया है वो बिहार की जनता जान रही है और हमने 5 उम्मीदवार उतरे हैं तो सोच समझकर उतरे हैं पूरी तरह NDA एकजूट है और सारे 5 के 5 सीट हम जीतेंगे.”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरएलएम प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा के साथ एनडीए नेताओं की बैठक पर कहा, ” NDA का वोट का मूल्य INDI गठबंधन से 4 गुना ज्यादा है और हम इतना जानते हैं कि NDA के 5 के पांचों उम्मीदवार 200% जीत रहे हैं…..मुख्यमंत्री का चयन नीतीश जी और पार्टी नेतृत्व तय करेंगे.”

RLM विधायक माधव आनंद ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, “इस बार 5 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं, और 6 उम्मीदवार मैदान में हैं. संख्याबल हमारे पक्ष में हैं; NDA में संबंध बहुत अच्छे हैं, और कोई दुविधा, असमंजस नहीं है. हम सभी पांचों सीटें जीतेंगे… हम सिर्फ़ एक नहीं, बल्कि तीन अलग-अलग पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को भेज रहे हैं; इससे ज़्यादा गर्व की बात और क्या हो सकती है? विपक्ष चाहे जो भी दावे करे, संख्याबल हमारे ही पक्ष में हैं… हम पूरी गंभीरता से कह रहे हैं कि पांचों सीटें हम जीतेंगे.”

ये भी पढ़ें :  ​’अरे कहां जा रही हो… बंद कर दें क्या?’ : जानिए बेगूसराय में मंच पर ही क्यों भड़क गए CM नीतीश; VIDEO




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *