रेलवे का बड़ा तोहफा, अब चार्ट बनने के बाद भी बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, रिफंड और कैंसिलेशन अब और भी आसान

रेलवे का बड़ा तोहफा, अब चार्ट बनने के बाद भी बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, रिफंड और कैंसिलेशन अब और भी आसान रेलवे का बड़ा तोहफा, अब चार्ट बनने के बाद भी बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, रिफंड और कैंसिलेशन अब और भी आसान

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए कई बदलावों की घोषणा की है. रेल मंत्रालय ने कन्फर्म टिकट के कैंसिलेशन, रिफंड और बोर्डिंग पॉइंट से जुड़े नियमों में ढील दी है. अब यात्रियों को चार्ट बनने का इंतजार करने या पुराने जटिल नियमों में फंसने की जरूरत नहीं होगी.

बोर्डिंग स्टेशन बदलना हुआ बेहद आसान

अब यात्री अपनी यात्रा शुरू करने के स्टेशन यानी बॉर्डिंग पॉइंट को ट्रेन छूटने से मात्र 30 मिनट पहले तक बदल सकते हैं. अब तक यह बदलाव केवल चार्ट बनने से पहले (आमतौर पर 4 घंटे पहले) ही संभव था. अगर आपका टिकट स्टेशन ‘A’ से है, लेकिन आप स्टेशन ‘B’ से चढ़ना चाहते हैं, तो आप मोबाइल ऐप के जरिए ट्रेन के स्टेशन ‘A’ से चलने के 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग पॉइंट बदल सकते हैं. दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों में, जहां एक ही शहर में कई स्टेशन होते हैं, यह नियम यात्रियों को अंतिम समय में प्लान बदलने की आजादी देगा.

टिकट रिफंड और कैंसिलेशन के नए नियम

रेलवे ने रिफंड की प्रक्रिया को पूरी तरह से यूजर फ्रेंडली बना दिया है. अब आप काउंटर से लिया गया टिकट किसी भी रेलवे स्टेशन से कैंसिल करा सकते हैं. पहले इसे उसी स्टेशन से कैंसिल कराना पड़ता था जहां से खरीदा गया था. अब ई-टिकट रिफंड के लिए TDR भरने की जरूरत खत्म कर दी गई है. रिफंड की राशि अब ऑटोमैटिक तरीके से यात्री के बैंक खाते में वापस आ जाएगी.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन में खाना और IRCTC पर 50 लाख रुपये का जुर्माना! रेलवे की इस कार्रवाई की पूरी कहानी तो जान लें

‘लास्ट मिनट’ क्लास अपग्रेड

अगर आप अपनी यात्रा की क्लास को अपग्रेड करना चाहते हैं (जैसे स्लीपर से AC में), तो अब आप यह सुविधा ट्रेन चलने से 30 मिनट पहले तक ले सकते हैं. इससे सीटों का बेहतर उपयोग होगा और यात्रियों को आरामदायक सफर का मौका मिलेगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पष्ट किया कि टिकटिंग सिस्टम में दलालों और बॉट्स को रोकने के लिए तकनीक का सहारा लिया गया है. अब तत्काल और सामान्य बुकिंग के लिए आधार कार्ड से जुड़ा OTP अनिवार्य किया गया है, जिससे फर्जी आईडी बनाना नामुमकिन हो गया है. बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट में एजेंटों को टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी. इसके अलावा एंटी बॉट सिस्टम शुरू किया गया है, इस तकनीक की मदद से रेलवे ने लगभग 3 करोड़ संदिग्ध यूजर आईडी को स्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिससे असली यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: 88% टिकट अब ऑनलाइन, पर बिना आधार नहीं चलेगा काम… लोकसभा में बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *