सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतीय संगीत जगत से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. मशहूर गायिका आशा भोसले को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों ने उनकी हालत पर ज्यादा कुछ बताने से इनकार किया है, जिससे फैंस की चिंता बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि उन्हें एहतियातन निगरानी में रखा गया है. जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है.

शानदार करियर और निजी जिंदगी

आशा भोंसले भारतीय संगीत जगत की सबसे दिग्गज गायिकाओं में से एक हैं. उन्होंने हजारों गाने गाए हैं और हिंदी के साथ-साथ मराठी, बंगाली, गुजराती सहित कई भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है. उनका नाम लता मंगेशकर की छोटी बहन के रूप में भी जाना जाता है, लेकिन उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई. निजी जीवन में उन्होंने दो शादियां कीं और कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हर मुश्किल के बाद उन्होंने खुद को मजबूत बनाकर साबित किया. उनकी आवाज आज भी करोड़ों दिलों में बसती है.

आशा और लता का रिश्ता 

आशा भोसले और लता मंगेशकर का रिश्ता सिर्फ बहनों का ही नहीं, बल्कि संगीत की दुनिया की दो महान आवाज़ों का भी था. दोनों ने अपने-अपने अंदाज़ में इंडस्ट्री पर राज किया. शुरुआती दौर में उनके रिश्तों में कुछ दूरियां भी आईं, लेकिन समय के साथ सब ठीक हो गया और दोनों के बीच आपसी सम्मान बना रहा. लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी 2022 को मुंबई में हुआ था, जब वह 92 साल की थीं. उनके जाने से संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई, लेकिन उनकी विरासत आज भी जिंदा है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर के ट्रेलर के बाद ट्रेंड करने लगा मधुबाला का ये गाना, चर्चा में आई 65 साल पुरानी कव्वाली




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *