Married Woman Rape Minor: छत्तीसगढ़ के करीबरधाम जिले में 25 साल की शादीशुदा महिला ने 16 बर्ष के नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. नाबालिग आरोपी महिला का इंस्टा फ्रेंड था. आरोपी महिला ने उसे मिलने के लिए होटल बुलाया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद पीड़िता नाबलिग ने थाने पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया. जांच के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना कबीरधाम जिले के कोतवाली थाना इलाके की है. पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि ख्याति विश्वकर्मा (25) से उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी, इसके बाद वे मिलने भी लगी.
इमोशनल ब्लैकमेल कर बनाए संबंध
पीड़ित के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को ख्याति विश्वकर्मा ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में बुलाया. जहां पहुंचने के बाद महिला ने उस पर भावनात्मक दबाव (इमोशनल ब्लैकमेल) बनाकर और प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद महिला ने उसे डरा-धमकाकर इस बारे में किसी को भी नहीं बताने की बात की. इससे नाबालिग मानसिक दबाव में आ गया.

Photo Credit: पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला ख्याति विश्वकर्मा.
दो दिन बाद पीड़ित ने दर्ज कराया केस
मानिसक दबाव में आने के कारण पीड़ित नाबालिग महिला के खिलाफ केस दर्ज नहीं करा सका. लेकिन, दो दिन बाद वह हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचा और पुलिस को उसके साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने तत्काल महिला के खिलाफ पॉस्को एक्ट का केस दर्ज कर उसके गिरफ्तार कर लिया.

महिला ने की थी लव मैरिज
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ख्याति विश्वकर्मा (25) ने कुछ समय पहले लव मैरिज की थी. शादी से पहले ही वह नाबालिग लड़के से बात करती थी. एक अप्रैल को महिला ने नाबालिग को होटल बुलाया और उसके साथ संबंध बनाएं. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
(करीबधाम से सतीश पात्रा की रिपोर्ट)


