नई दिल्ली:
फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी दोनों ही 60 के दशक की अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों के साथ काम किया. हालांकि उस वक्त दोनों ही हीरोइनों को फिल्मों में साइड रोल मिलते थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ही उद्योग और फिल्मों में काम करने के बाद भी दोनों के बीच 29 साल तक मुलाकात नहीं हुई थी? इस बात का खुलासा खुद अरुणा ईरानी ने इंडियन आइडल के शो पर किया है. इंडियन आइडल के सेट पर लंबे समय बाद एक साथ फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी को देखा गया. शो पर फरीदा जलाल की पहली फिल्म ‘तकदीर’ से जुड़ी तस्वीरें दिखाई गईं, जिसे देखकर अभिनेत्री भावुक नजर आई.
बॉबी के बाद एक-दूसरे से मिली दो एक्ट्रेसेस
तकदीर के बाद फरीदा ने ‘आराधना’ में काम किया और राजेश खन्ना के साथ पर्दे पर रोमांस किया. 57 साल बाद स्क्रीन पर अपनी फोटो देखकर अभिनेत्री ने कहा, “कितने साल बीत गए और सारी पुरानी यादें ताजा हो गई.” शो में अरुणा ईरानी भी मौजूद थी, जिन्होंने सोनी टीवी का शुक्रिया किया क्योंकि शो की वजह से ही वो फिल्म ‘बॉबी’ के बाद एक-दूसरे से मिल पाईं. अभिनेत्री ने खुलासा किया कि फिल्मों में दोनों के किरदार लगभग एक जैसे होते थे. या तो फरीदा फिल्म में होती थी, या फिर अरुणा. ऐसे में दोनों का मिल पाना मुश्किल हो गया था. अरुणा कहती है कि इस शो की बदौलत ही हम जमाने बाद मिले हैं.
ये भी पढे़ं- पिता, ससुर, मकान मालिक और बॉस के रोल में फेमस हुआ ये एक्टर, थियेटर के लिए पैसा जुटाने के लिए किया फिल्मों में काम
अरुणा ईरानी का डांस देखकर हैरान रह जाती थीं फरीदा जलाल
फरीदा बताती है कि दोनों ने साथ में आखिरी बार ‘बॉबी’ में काम किया था और उस वक्त अरुणा बेहतरीन डांस करती थी. उन्हें एक पल नहीं लगता है और वे बेहतरीन डांस मूव्स करने लगती थी. उन्हें देखकर मुझे हैरानी होती है. बता दें कि 29 साल बाद फरीदा जलाल और अरुणा ईरानी ने फिल्म ‘ओ रोमियो’ में भी काम किया, हालांकि यह साफ नहीं है कि दोनों की मुलाकात सेट पर होती थी या नहीं, लेकिन इंडियन आइडल में लंबे अरसे के बाद मिलकर वे बहुत खुश हैं.
ये भी पढे़ं- 16 की उम्र में किया डेब्यू, किया कुछ ऐसा की रातोंरात हुई चर्चा, 20 साल में बनीं मां, इंडस्ट्री से हैं गायब
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


