गुजरात में डबल मर्डर, पिता ने बेटों संग मिलकर बेटी और उसके प्रेमी को मारा, कुएं में फेंके शव

गुजरात में डबल मर्डर, पिता ने बेटों संग मिलकर बेटी और उसके प्रेमी को मारा, कुएं में फेंके शव गुजरात में डबल मर्डर, पिता ने बेटों संग मिलकर बेटी और उसके प्रेमी को मारा, कुएं में फेंके शव

गुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा तहसील से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. खांभला गांव में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने खुलासा किया है कि यह ‘ऑनर किलिंग’ का मामला है. एक पिता ने अपनी ही बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर उनके शवों को कुएं में फेंक दिया था. पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता, भाई और भांजे सहित चार आरोपियों को हिरासत में लिया है.

फरवरी से लापता थे

घटना की शुरुआत 3 फरवरी को हुई थी, जब खांभला की रहने वाली युवती नाथी उर्फ सोनू रबारी और अंगिया नाना गांव का नवीन जीवाभाई रबारी रहस्यमय तरीके से कोटड़ा (जे.) गांव के पास से लापता हो गए थे. परिजनों की शिकायत पर नखत्राणा पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी.

सख्त पूछताछ में टूटा पिता, कबूला गुनाह

जांच के दौरान पुलिस को युवती के पिता पर शक हुआ. जब पुलिस ने पिता और उसके भांजे को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की, तो उन्होंने सारा सच उगल दिया. युवती अपने प्रेमी नवीन से अलग होने को तैयार नहीं थी, जिससे पिता नाराज था. आरोपी पिता और भांजा दोनों को मोटरसाइकिल पर खांभला गांव के पास एक सुनसान जगह ले गए. वहां उन्होंने युवती के भाई और एक अन्य परिजन को भी बुला लिया. चारों ने मिलकर पहले दोनों का गला दबाकर हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शवों को पास के ही एक गहरे कुएं में फेंक दिया.

यह भी पढ़ें: ज्योति मल्होत्रा की जमानत याचिका खारिज, आखिर 4 लाख सब्सक्राइबर्स वाली यूट्यूबर कैसे बनी पाकिस्तानी जासूस?

हाइड्रोलिक क्रेन से निकाले गए शव

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और एफएसएल (FSL) की टीम मौके पर पहुंची. कुआं गहरा होने के कारण शवों को निकालने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन की मदद लेनी पड़ी. कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जांच के दौरान पुलिस ने युवती के पिता और रिश्तेदारों से पूछताछ की, तो उन्होंने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात कबूल की. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले जांच की जा रही है.

(इनपुट- राजेंद्र ठाकर)

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *