इन 11 एयरपोर्ट पर लॉन्च हुआ Udan Yatri Cafe, मात्र इतने रुपये में मिलेगा समोसा, पानी की बोतल और कॉफी

इन 11 एयरपोर्ट पर लॉन्च हुआ Udan Yatri Cafe, मात्र इतने रुपये में मिलेगा समोसा, पानी की बोतल और कॉफी इन 11 एयरपोर्ट पर लॉन्च हुआ Udan Yatri Cafe, मात्र इतने रुपये में मिलेगा समोसा, पानी की बोतल और कॉफी

Udan Yatri Cafe: अधिकतर लोग आजकल हवाई यात्रा करते हैं, लेकिन एयरपोर्ट पर मिलने वाले महंगे खाने की वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसी के चलते केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने देश के 11 हवाई अड्डों पर ‘उडान यात्री कैफे’ का उद्घाटन किया है. इसका उद्देश्य यात्रियों को सस्ता और अच्छा खाना उपलब्ध कराना है. इन कैफे में चाय, कॉफी, समोसा, पानी जैसी चीजें सिर्फ 10 रुपये से शुरू होती हैं, जिससे एयरपोर्ट पर यात्रियों का अनुभव बेहतर और किफायती बन सके. आइए जानते हैं किन-किन एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे की शुरुआत हुई है…

इन एयरपोर्ट पर खुला उड़ान यात्रा कैफे

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने 11 एयरपोर्ट पर उड़ान यात्री कैफे का वर्चुअल उद्घाटन किया. इनमें चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (लखनऊ), जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (पटना), राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जम्मू एयरपोर्ट, श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (इंदौर) शामिल हैं. इन एयरपोर्ट के अलावा, उड़ान यात्री कैफे पहले से ही कोलकाता, चेन्नई, पुणे, विजयवाड़ा, ईटानगर, भुवनेश्वर, सूरत, अहमदाबाद, मुंबई, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और कोयंबटूर जैसे हवाई अड्डों पर मौजूद हैं.

मात्र इतने रुपये में मिलेगा समोसा, पानी की बोतल और कॉफी

उड़ान यात्री कैफे में आप 10 रुपये में चाय, 20 रुपये में कॉफी, 20 रुपये में नाश्ता और 20 रुपये में ‘स्वीट ऑफ द डे’ खरीद सकते हैं. इसके साथ ही मेन्यू में नाश्ता और मिठाई हर एयरपोर्ट और हर स्थानीय स्वाद अनुसार से अलग-अलग होता है. इसके चलते पुणे एयरपोर्ट पर वड़ा पाव, चेन्नई एयरपोर्ट पर वडई, कोयंबटूर एयरपोर्ट पर मेधु वड़ा और विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर कचौरी या पैटीज मिलती हैं.

इन फैसिलिटी की भी हुई शुरुआत

उड़ाने यात्री कैफे के अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए कई और फैसिलिटी की भी शुरुआत हुई है. एयरपोर्ट पर फ्लाईब्रेरी का उद्घाटन भी किया गया, जो यात्रियों के लिए एक फ्री लाइब्रेरी है. साथ ही एयरपोर्ट पर बच्चों के लिए खास किड्स जोन बनाए गए हैं और एवसर (AVSAR) आउटलेट्स भी शुरू किए गए हैं, जिनमें SHG के प्रोडक्ट्स को बढ़ावा दिया जा रहा है.






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *