महिला के शव से लिपटकर रोता रहा बंदर.
इंसान और इंसान का रिश्ता शायद स्वार्थ के कारण हो सकता है लेकिन इंसान और जानवर का रिश्ता स्वार्थ नहीं, बल्कि भावनाओं से चलता है. इंसान और जानवर के रिश्ते की एक ऐसी ही कहानी कर्नाटक के चन्नापाटना से सामने आई है. एक महिला जिसकी मौत हो गई, उसके शव के पास एक बंदर आया और ऐसे रोया कि उसे देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसे अगर एक बार देख लिया तो आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे.
हम यहां जिस घटना की बात कर रहे हैं, वह चन्नापाटना के रायरा रेड्डी में हुई. यहां एक बुजुर्ग महिला थी जो बंदरों को खाना खिलाती थी. 85 साल उम्र की हो चली थी और खराब तबीयत के बावजूद वह रोजाना बंदरों को खाना डालती थी. जब उसकी मौत हुई तो एक बंदर आया और उस महिला के शव को गले लगाकर खूब रोया. बहुत देर तक वह उस महिला के गले से लिपटा रहा और रोता रहा.
शव से लिपटकर बंदर ने दी विदाई
कर्नाटक के रामनगर जिले के चन्नपटना के रायरा डोड्डी गांव में एक भावुक कर देने वाली घटना सामने आई. यहां 85 वर्षीय महिला पार्वतम्मा का उम्र से जुड़ी बीमारी के कारण निधन हो गया. पार्वतम्मा अपने घर के पास आने वाले कुछ बंदरों को रोजाना खाना खिलाती थीं. जब… pic.twitter.com/MUkIQLpG9M
— NDTV India (@ndtvindia) April 1, 2026
महिला का नाम पार्वतीम्मा थी. पार्वतीम्मा अपने घर के आसपास के सभी बंदरों को रोज खाना डालती थीं. सोमवार को ज्यादा उम्र के कारण हुई बीमारियों के चलते उनकी मौत हो गई. सोमवार को जब उनके शव को अंतिम सफर के लिए घर पर रखा गया तो एक बंदर आया और शव को गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगा. यह उन्हीं बंदरों में से एक था, जिन्हें पार्वतीम्मा रोज खाना खिलाती थीं. पार्वतीम्मा के जाने के बाद शायद वह बंदर अनाथ महसूस कर रहा होगा. इसलिए जैसे ही उस बंदर को कहीं से पार्वतीम्मा के गुजर जाने का पता चला होगा तो वह अपनी भावनाओं को रोक नहीं सका और सीधा आकर गले से लिपट गया.


