इस साउथ स्टार का सिम्पल फंडा, 3 महीने में फिल्म बनाओ नहीं तो टाटा-गुडबाय, ठुकराई केजीएफ डायरेक्टर की 400 करोड़ी फिल्म

Latest and Breaking News on NDTV इस साउथ स्टार का सिम्पल फंडा, 3 महीने में फिल्म बनाओ नहीं तो टाटा-गुडबाय, ठुकराई केजीएफ डायरेक्टर की 400 करोड़ी फिल्म


नई दिल्ली:

साउथ सिनेमा के स्टार्स बहुत ही प्लानिंग के साथ काम करते हैं. फिर ये सितारे मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से हों तो इनका काम करने का तरीका एकदम बदल जाता है. हर चीज का एक समय और फिल्म को शुरू करने से लेकर पूरा करने का एक टाइम पीरियड होता है. लेकिन बाकी इंडस्ट्री में ऐसा कम ही होता है, क्योंकि वहां स्टार पावर का खेल है. अब मलयालम सिनेमा के जाने-माने स्टार जिन्होंने मिन्नल मुरली जैसी फिल्म में सुपरहीरो का किरदार निभाया है, एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने प्रशांत नील की फिल्म ड्रैगन को गुडबाय कह दिया है. आइए जानते हैं कौन है ये एक्टर और क्या है कहानी.

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल को 43 साल पहले आई इस फिल्म ने 80 लाख में कमाए 3 करोड़, फिल्म रही सुपरहिट लेकिन दोनों हीरोइनें परदे से हो गईं गायब

ड्रैगन से अलग हुआ साउथ सुपरस्टार

ये एक्टर कोई और नहीं मलयालम सुपरस्टार टोविनो थॉमस (Tovino Thomas) हैं. जिन्होंने जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ‘ड्रैगन’ से हटने की पुष्टि कर दी है. शेड्यूलिंग की समस्या को वजह बताते हुए टोविनो ने कहा कि वे एक साथ कई फिल्मों में काम नहीं करते और तेलुगु सिनेमा की लंबी शूटिंग शेड्यूल उनके लिए मुनासिब नहीं. 

टोविनो थॉमस (Tovino Thomas) ने अपनी अगली मलयालम फिल्म ‘पल्लिचत्तंबी’ के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत में सारी बातें साफ कर दीं. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए डेट्स अलॉट करना बेहद मुश्किल हो गया था, इसलिए मैं इस फिल्म का हिस्सा नहीं हूं.’ उन्होंने बताया कि मलयालम इंडस्ट्री में एक फिल्म को एक ही शेड्यूल में पूरा कर लिया जाता है, जो करीब तीन महीने का होता है. लेकिन तेलुगु सिनेमा में एक प्रोजेक्ट को पूरा होने में लगभग एक साल लग जाता है. उन्होंने कहा कि ‘मैं तीन महीने दे सकता हूं, पूरे साल का नहीं.

ड्रैगन की उड़ान मे देरी

‘ड्रैगन’ फिल्म प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही है. प्रशांत ने केजीएफ और सलार जैसी हिट फिल्में दी हैं. जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ साल से जबरदस्त हाइप था. खबरों के मुताबिक, टोविनो थॉमस को फिल्म में विलेन का रोल ऑफर किया गया था. जूनियर एनटीआर के साथ उनका एक जोरदार फेस ऑफ भी रखा गया था. फिल्म की शूटिंग कुछ शेड्यूल पूरे होने के बावजूद देरी का शिकार रही है और इसका रिलीज अब 2027 में होने की संभावना है.

क्या है टोविनो का रिपोर्ट कार्ड

टोविनो थॉमस मलयालम सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में शुमार हैं. ‘मिन्नल मुरली’ और ‘जेक एंड जिल’ जैसी फिल्मों से उन्होंने पैन इंडिया स्तर पर पहचान बनाई है. 37 वर्षीय टोविनो ने 2012 में करियर की शुरुआत की थी. केरल बाढ़ पर बनी उनकी फिल्म 2018 को खूब पसंद किया गया था. टोविनो को यश की बिग बजट मूवी टॉक्सिक में भी देखा जाएगा. 

बेशक अब इस बात पर नजर रहेगी कि ड्रैगन में उनकी जगह कौन लेगा और फिल्म का अगला शेड्यूल कब शुरू होगा. लेकिन टोविनो के फैन्स जरूर जोर का झटका लगा होगा.







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *