चंडीगढ़:
चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके का एक वीडियो सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो संदिग्ध हमलावरों का है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ग्रेनेड हाथ में लेकर बीजेपी दफ्तर की तरफ फेंका गया जो एक स्कूटी के पास जाकर फटा है. इसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए. दोनों अपनी बाइक पर बैठकर मौके से भाग गए.
इस बम धमाके का जो वीडियो आया है, उसमें दिख रहा है कि एक हमलावर जेब से ग्रेनेड निकालता है, उसकी पिन खींचता है और फिर बीजेपी दफ्तर के बाहर फेंक देता है. इसके बाद वहां से भाग जाता है. पुलिस का कहना है कि दोनों हमलावरों के चेहरे CCTV फुटेज में कैद हो गए हैं और तफ्तीश जारी है.
चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके का एक वीडियो सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो संदिग्ध हमलावरों का है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि ग्रेनेड हाथ में लेकर बीजेपी दफ्तर की तरफ फेंका गया जो एक स्कूटी के पास जाकर फटा है. इसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए.… pic.twitter.com/n7hQxuCJwa
— NDTV India (@ndtvindia) April 1, 2026
गन पाउडर मिलाकर बनाया बम!
बम धमाका करने वाले दोनों हमलावर फिलहाल फरार हैं. पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक से आए थे. उन्होंने बाइक खड़ी की और फिर बीजेपी दफ्तर के बाहर जाकर ग्रेनेड फेंक दिया. शुरुआती जांच में लग रहा है कि बम को गन पाउडर मिलाकर बनाया गया था.
यह भी पढ़ेंः मनोज तिवारी ने बता दी तारीख, इस दिन होगा बिहार के नए CM का ऐलान; पवन सिंह की भी खुलेगी किस्मत
खालिस्तान आतंकी ने ली जिम्मेदारी
बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान आतंकी ने ली है. इस धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तान समर्थक सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ली है. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बब्बर ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है. इस पोस्ट में उसने यह भी धमकी दी है कि पंजाब की धरती खालसा की धरती है. पंजाब में खालिस्तान बनेगा.
एक स्कूटी के पास हुआ था धमाका
बीजेपी दफ्तर के बाहर पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी के पास ये ब्लास्ट हुआ था. जिस स्कूटी के पास यह ब्लास्ट हुआ था, उसके मालिक ने बताया कि धमाका बहुत जोर का था. उसने बताया कि धमाके में स्कूटी के शीशे टूट गए हैं.
Chandigarh: On the suspicious explosion reported outside the BJP office, the owner of the damaged scooter says, “…The blast was very loud. After that, we saw damage to the vehicle…” pic.twitter.com/dfBpoCSsm9
— IANS (@ians_india) April 1, 2026
खालिस्तानी एंगल से भी हो रही जांच
सूत्रों के मुताबिक 2024, 2025 और 2026 में पंजाब में सरकारी इमारतें और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, पुलिस के दफ्तरों, पुलिस कर्मचारियों, बीजेपी, आरएसएस के दफ्तर और हिंदू संगठनों के नेता खालिस्तानी संगठनों के निशाने पर रहे हैं.
हाल ही में पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस ने कई ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान के इशारे पर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.
2024-25 में खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां ने 20 से ज्यादा आतंकी हमले करवाए, जिसमें पुलिस दफ्तरों, थानों और पुलिस चौकियों पर ग्रेनेड अटैक शामिल हैं. हैप्पी पासियां अभी अमेरिका है. इन हमलों में हैप्पी पासियां का साथ जीवन फौजी दे रहा था. जीवन फौजी भी देश से बाहर है.
अब बीजेपी दफ्तर के बाहर हुए इस धमाके के बाद केंद्रीय एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं. इस धमाके की जांच खालिस्तानी एंगल से भी की जा रही है.
यह भी पढ़ेंः बिहार में बीजेपी-जेडीयू में विधानसभा अध्यक्ष पद पर तनातनी, समझिए इनसाइड स्टोरी


