Donald Trump Address LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान जंग पर अमेरिकी जनता को संबोधित कर रहे हैं. यहां ट्रंप ने कहा कि एक महीने की जंग में अमेरिकी सेना ने ईरान की नौसेना और एयरफोर्स तबाह कर दी है. उन्होंने दावा किया कि आजतक अमेरिका के इतिहास में जो काम कोई राष्ट्रपति नहीं कर पाया है, वो उनके कार्यकाल में किया जा रहा है. वो मिडिल ईस्ट में की गई पिछली सरकारों की गलतियों को सुधार रहे हैं.
भारतीय समयानुसार गुरुवार की सुबह 6.30 बजे राष्ट्रपति ट्रंप का संबोधन शुरू हुआ. अमेरिका और इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर सैन्य हमले शुरू करने के बाद यह उनका पहला प्रमुख संबोधन है.
यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है, जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा सैन्य अभियान दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है. हाल के दिनों में इस संघर्ष को लेकर अमेरिकी जनता के बीच नाराजगी भी बढ़ती दिख रही है. यह अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि उन्हें आरोपों का सामना करना पड़ रहा है कि उन्होंने मिडिल ईस्ट के इस संघर्ष पर कंट्रोल खो दिया है और युद्ध के प्रमुख उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर पाएंगे. हालांकि ट्रंप यह दावा करते रहे हैं कि अमेरिका पहले ही युद्ध जीत चुका है, और उन्होंने दुनिया भर में फैले आर्थिक नतीजों की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है.


