उड़द, मूंग ,चना, मसूर और अरहर, कौन सी दाल में होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन?

उड़द, मूंग ,चना, मसूर और अरहर, कौन सी दाल में होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन? उड़द, मूंग ,चना, मसूर और अरहर, कौन सी दाल में होता है सबसे ज्यादा प्रोटीन?

Which have the most protein urhad, moong, chana, masoor or arhar dal: भारतीय रसोई में दाल सिर्फ एक खाने की चीज नहीं बल्कि सेहत का मजबूत आधार मानी जाती है. हर घर में रोज दाल बनती है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अलग-अलग दालों के पोषण गुण भी अलग होते हैं. कोई दाल प्रोटीन (Protein) में आगे है तो कोई पाचन के लिए बेहतर मानी जाती है. कुछ दालें शरीर को ताकत देती हैं तो कुछ खून की कमी दूर करने में मदद करती हैं. ऐसे में अगर आप अपनी डाइट (Diet) को समझदारी से चुनना चाहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि कौन सी दाल आपके शरीर के लिए क्या काम करती है.

उड़द दाल: प्रोटीन का पावरहाउस

उड़द दाल को हाई प्रोटीन दालों में सबसे ऊपर माना जाता है.इसमें करीब 25 से 26 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम पाया जाता है.यह कैल्शियम (Calcium) और मैग्नीशियम (Magnesium) से भरपूर होती है, जो हड्डियों और मसल्स के लिए फायदेमंद है.जिम करने वाले लोगों के लिए यह दाल बहुत अच्छा विकल्प है.

मूंग दाल: हल्की और पेट के लिए आसान

मूंग दाल सबसे हल्की और जल्दी पचने वाली दाल मानी जाती है. इसमें लगभग 24 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम होता है.यह हाई फाइबर (High Fibre) और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली होती है.वजन कम करने वालों और पेट की समस्या वाले लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प है.

चना दाल: शुगर कंट्रोल करने में मददगार

चना दाल शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देती है. इसमें करीब 18 ग्राम फाइबर प्रति 100 ग्राम होता है.यह ब्लड शुगर (Blood Sugar) को अचानक बढ़ने से रोकने में मदद करती है. इसके साथ ही यह आयरन (Iron) और फोलेट (Folate) का अच्छा स्रोत है.

मसूर दाल: खून बढ़ाने में फायदेमंद

मसूर दाल को खून की कमी (Anaemia) दूर करने के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें लगभग 7.5 ग्राम आयरन प्रति 100 ग्राम पाया जाता है.यह फोलिक एसिड से भरपूर होती है और कमजोरी (Weakness) दूर करने में मदद करती है. बीमारी के बाद रिकवरी के लिए यह दाल फायदेमंद रहती है.

यह भी पढ़े: क्या बढ़ती उम्र ही ब्रेस्ट कैंसर की वजह है? नई रिसर्च ने खोल दी बड़ी सच्चाई

अरहर दाल: रोजाना के लिए बैलेंस्ड ऑप्शन

अरहर दाल भारतीय घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है.यह कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate) से भरपूर होती है और शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है.इसमें फोलिक एसिड भी होता है, जो शरीर के लिए जरूरी है.रोजाना की डाइट में इसे शामिल करना एक अच्छा विकल्प माना जाता है.

जरूरत के हिसाब से चुनें दाल

हर दाल का अपना अलग फायदा है. अगर आप ज्यादा प्रोटीन चाहते हैं तो उड़द और मूंग दाल बेहतर हैं. अगर पाचन या शुगर कंट्रोल की जरूरत है तो चना और मूंग दाल सही रहेंगी. वहीं खून की कमी में मसूर दाल फायदेमंद है. इसलिए अपनी जरूरत के हिसाब से दाल का चुनाव करना ही सबसे समझदारी भरा कदम है.

Watch Video: World Cancer Day: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं? | Cancer Treatment

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *