World Party Day 2026 celebration: हर साल विश्व पार्टी दिवस हर साल 3 अप्रैल को मनाया जाता है. इसे ‘P-Day’ के नाम से भी जाना जाता है. जीवन की भागदौड़ के बीच यह एक खास दिन दुनिया भर के लोगों को मिलकर जीवन का जश्न मनाने के लिए प्रेरित करता है. आज वर्ल्ड पार्टी डे पर किस्मत देखिए कि साथ में शुक्रवार का तड़का भी लगा है. अब मौका भी है और दस्तूर भी, तो फिर पार्टी तो बनती है. अक्सर लोग सोचते हैं कि पार्टी का मतलब है हफ्तों पहले की तैयारी, लेकिन असल मजा तो उस पार्टी में है जो अचानक प्लान की जाए.
अगर आप भी इस कन्फ्यूजन में हैं कि आखिरी पलों में सब कैसे होगा, तो फिक्र छोड़िए. यहां कुछ ऐसे कूल और आसान तरीके हैं जिनसे आप आज की शाम को यादगार बना सकते हैं.
पार्टी के कुछ मजेदार फैक्ट्स : क्या आप जानते हैं कि वर्ल्ड पार्टी डे की शुरुआत 1996 में हुई थी. इसका मकसद केवल शोर-शराबा नहीं बल्कि दुनिया में शांति और खुशी फैलाना है. लोग मानते हैं कि जब हम साथ मिलकर जश्न मनाते हैं, तो दूरियां कम होती हैं.
लास्ट मिनट पार्टी के लिए धांसू प्लान : सबसे पहले एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं और सबको अभी इनवाइट भेज दें. शाम के समय का इंतजार न करें.
फूड मेन्यू में रखें सादगी
- एंड मूमेंट पर पकवान बनाने बैठने से बेहतर है कि फिंगर फूड्स पर फोकस करें.
- पनीर टिक्का या चिकन विंग्स मंगवा लें जो खाने में आसान हों.
- चिप्स, डिप्स और नाचोस का एक बड़ा प्लैटर सजाएं.
- मेन कोर्स के लिए पिज्जा सबसे बेस्ट ऑप्शन है क्योंकि इसे हर कोई पसंद करता है और यह जल्दी डिलीवर हो जाता है.
- ड्रिंक्स के लिए घर पर ही मॉकटेल बनाएं. नींबू, पुदीना और सोडा मिलाकर एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक तैयार की जा सकती है.
डेकोरेशन हो एकदम सिंपल
- महंगे सजावटी सामान की जगह घर में रखी लाइट्स का इस्तेमाल करें.
- दीवाली वाली फेयरी लाइट्स को कांच की बोतलों में डालकर कोनों में रखें. इससे एम्बिएंस बहुत क्लासिक लगता है.
- अगर आपके पास बैलून रखे हैं, तो बस उन्हें फुलाकर फर्श पर छोड़ दें.
- म्यूजिक के लिए एक अच्छी प्लेलिस्ट तैयार रखें क्योंकि बिना गानों के पार्टी अधूरी है.
गेम्स जो जान फूंक देंगे
- बोर्ड गेम्स या कार्ड्स निकालें.
- दमशराड्स यानी डमशराज खेलें, इसमें कोई खर्चा नहीं और हंसी का डोज़ पूरा मिलता है.
- नेवर हैव आई एवर जैसा गेम दोस्तों के बीच काफी पॉपुलर है.
याद रखने वाली कुछ खास बातें
पार्टी का मतलब सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि अपनों के साथ वक्त बिताना है. इसलिए ज्यादा फॉर्मल होने की जरूरत नहीं है. घर जैसा माहौल रखें ताकि हर कोई रिलैक्स महसूस करे. फोटो खींचने के लिए एक छोटा सा कोना तय कर दें जहां रोशनी अच्छी हो.
इस वर्ल्ड पार्टी डे पर खुद को काम के बोझ से आजाद करें और दोस्तों के साथ इस शुक्रवार को खास बनाएं.


