रेलटेल में मैनेजर सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, 6 अप्रैल तक आवेदन का मौका

रेलटेल में मैनेजर सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, 6 अप्रैल तक आवेदन का मौका रेलटेल में मैनेजर सहित कई पदों पर निकली वैकेंसी, 6 अप्रैल तक आवेदन का मौका

नई दिल्ली:

सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ जॉब तलाश में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है. रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मैनेजर सहित विभिन्न 9 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है. रेलटेल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे लास्ट डेट के शाम 6 बजे तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं.

मैनेजर सहित 9 पदों पर भर्ती, योग्यता तय

रेलटेल ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) के 3, मैनेजर (तकनीकी) के 4 और सीनियर मैनेजर (तकनीकी) के 2 पद शामिल हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार/दूरसंचार/कंप्यूटर विज्ञान/कंप्यूटर एवं संचार/आईटी/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग) या इनमें से किसी का भी संयोजन, एमएससी (इलेक्ट्रॉनिक्स), एमसीए या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें : Odisha SSB Vacancy: ओडिशा में क्लर्क पदों पर निकली ढेरों नौकरियां, तुरंत कर दें अप्लाई

आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और सैलरी डिटेल

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 21 साल और अधिकतम आयु 31 साल के बीच निर्धारित की गई है. वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. योग्य कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 40,000 से 180,000 रुपये प्रति महीने के बीच होगी. अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके एप्लीकेशन को स्वीकार किया जाएगा. यह जनरल/ओबीसी श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए 1200 रुपए और एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 600 रुपए निर्धारित है.

ये भी पढ़ें : दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली 10वीं और 12वीं पास के लिए भर्ती, 50 साल की उम्र वाले भी कर सकते हैं आवेदन

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरा प्रोसेस

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले रेलटेल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें, फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें. फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें. लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *