पाकिस्तान में तेल पर बवाल, भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार ने पेट्रोल के दाम 80 रुपये घटाए

पाकिस्तान में तेल पर बवाल, भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार ने पेट्रोल के दाम 80 रुपये घटाए पाकिस्तान में तेल पर बवाल, भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच सरकार ने पेट्रोल के दाम 80 रुपये घटाए


पाकिस्तान में पेट्रोल के दाम घटे.

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान के लिए राहत भरी खबर है. शहबाज सरकार ने पेट्रोल के दाम घटा दिए हैं. भारी विरोध-प्रदर्शन के बीच सरकार के इस फैसले से आम जनता को कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी. मिडिल ईस्ट संकट के बीच तेल का संकट पाकिस्तान में भी है. इसी वजह से न सिर्फ सरकार ने दाम बढ़ाए बल्कि वर्क फ्रॉम होम और चार दिनों का वर्क वीक लागू किया था, ताकि लोग घरों से वाहन लेकर कम निकलें. लेकिन तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही थीं, जिस वजह से लोग गुस्से में थे. अब सरकार ने लोगों को राहत दी है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को ऐलान किया कि सरकार पेट्रोल से 80 रुपये प्रति लीटर घटा रही है. जिसके बाद आवाम को पेट्रोल 378 रुपये प्रति लीटर में मिल सकेगा. नई कीमत शनिवार रात 12 बजे से लागू होंगी. शहबाज शरीफ ने आवाम को राहत देने वाला ये ऐलान टीवी पर प्रसारित राष्ट्र के नाम संबोधन में किया. पाकिस्तान सरकार का ये नया फैसला पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमतों में 43 प्रतिशत और 55 प्रतिशत की अभूतपूर्व बढ़ोतरी के ऐलान के एक दिन बाद आया है. 
 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *