ईरान में एक सैन्य ऑपरेशन चलाकर अमेरिका अपने एफ 15 ई फाइटर जेट के लापता पायलट को वापस ले आया. इसके बाद अमेरिका की खुशी देखते ही बनती है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ऐतिहासिक बताया है, लेकिन अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने हैरतअंगेज वीडियो जारी किया है. रूबियो ने वीडियो का कैप्शन लिखा है, वह फिर जिंदा हो गए हैं.
रूबियो ने ये वीडियो शेयर किया
He is Risen. pic.twitter.com/Dcop5hOFk1
— Secretary Marco Rubio (@SecRubio) April 5, 2026
मार्को रूबियो एक ईसाई हैं. वे कैथोलिक के रूप में पले-बढ़े, अपने जीवन में मॉर्मन और दक्षिणी बैपटिस्ट चर्चों के साथ भी जुड़े रहे, और वर्तमान में खुद को एक अभ्यासरत (practicing) कैथोलिक मानते हैं. रूबियो मानते हैं कि ईसाई धर्म का उनके जीवन का सबसे बड़ा प्रभाव है और उनके निजी व सार्वजनिक जीवन का एक मुख्य हिस्सा है. आज ईस्टर है और ऐसा लगता है कि इसी कारण मार्को रूबियो ने ये वीडियो शेयर किया है.
ईस्टर क्या है और क्यों मनता है
ईस्टर ईसाई धर्म का एक प्रमुख त्योहार है जो प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की खुशी में मनाया जाता है. यह त्यौहार हमेशा रविवार को ही मनाया जाता है. ईस्टर हर साल 21 मार्च के बाद पहली पूर्णिमा के बाद आने वाले रविवार को मनाया जाता है. मगर कई लोगों को ये लगा कि मार्को रूबियो ट्रंप की खुशामद करने या फिर पायलट के रेस्क्यू को लेकर यीशु से जोड़ रहे हैं. कई लोगों ने उनके ट्वीट की सराहना की है, मगर कइयों ने उन्हें भला-बुरा भी कहा है. कई इसे राजनीतिक एजेंडा भी मान रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
पायलट बचाने में अमेरिका के 5 कमांडो मारे गए? जानिए ईरान ने ऑपरेशन को क्यों फेल बताया
फ्रांस के नागरिक को चीन ने दे दी फांसी, 16 साल पुराने केस की सजा टाइमिंग में है बड़ा मैसेज
युद्ध की तैयारी? जर्मनी में अब पुरुषों को लंबी विदेश यात्राओं की सूचना सेना को देनी होगी
भारत ने सात साल में पहली बार ईरान से तेल खरीदा, अब पेमेंट में भी नहीं है प्रॉब्लम
ईरान-अमेरिका की दुश्मनी: कितनी गहरी, कितनी पुरानी, महज एक फैसले ने बनाया जानी दुश्मन
F-15E फाइटर जेट में सवार अमेरिकी ईरान में पकड़ा गया तो 1979 वाला हाल होगा या 2016 वाला


