Weather Alert: दिल्ली-NCR में आंधी तो बिहार-झारखंड में ओलावृष्टि, 10 अप्रैल तक जारी रहेगा बारिश और बिजली का दौर

Weather Alert: दिल्ली-NCR में आंधी तो बिहार-झारखंड में ओलावृष्टि, 10 अप्रैल तक जारी रहेगा बारिश और बिजली का दौर Weather Alert: दिल्ली-NCR में आंधी तो बिहार-झारखंड में ओलावृष्टि, 10 अप्रैल तक जारी रहेगा बारिश और बिजली का दौर

Weather Update: उत्तर भारत के मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जिसके कारण हालात ऐसे है कि अप्रैल महीने के दौरान भी कहीं- कहीं दिसंबर जैसी ठंड के एहसास से बक्से में बंद होने जा रही रजाइयों को फिर से निकालने के लिए मजबूर कर दिया है. मौसम केंद्र ने आने वाले हफ्ते में दो पश्चिमी विक्षोभ के  देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को प्रभावित करने की चेतावनी जारी की हैं. इसके अनुसार, 7 और 8 अप्रैल को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर , लद्दाख, उत्तराखंड, दिल्ली  में सबसे ज्यादा असर दिखने की उम्मीद है.

 पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ओले

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी सप्ताह में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के राज्यों में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना है उत्तर-पश्चिम भारत में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहे हैं. जिसके चलते 7 अप्रैल को कश्मीर घाटी में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है. इस दौरान 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 

दिल्ली-एनसीआर में बरिश तो राजस्थान में चलेगी धूल भरी आंधी 

वहीं  7 और 8 अप्रैल को इन राज्यों सहित दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि (Hailstorm) की संभावना है. दिल्ली में 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, दिल्ली में आंधी – तूफान के दौर के साथ ही अगले 24 घंटे को दौरान राजस्थान में भी 6 और 7 अप्रैल को राज्य में 50-70 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है.

 बिहार-झारखंड में आंधी-तूफान का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में  बर्फबारी, मैदानों में ओले के अलर्ट के बाद देश के पूर्वी  हिस्सों में  भी बिगड़ते मौसम के मिजाज का ही अलर्ट जारी है. मौसम विभाग ने इन हिस्सो में  ‘ओरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसके चलते  6 से 8 अप्रैल के बीच बिहार और झारखंड के कई जिलों में ओलावृष्टि के साथ  70 किमी घंटे की रफ्तार से तूफानी आंधी चलने की संभावना है. इसके साथ ही  8 और 9 अप्रैल को सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा का अनुमान है.

मध्य और दक्षिण भारत का हाल

उत्तर-पश्चिम,  पूर्वी हिस्सों की तरह ही मध्य और दक्षिण की स्थिति भी एक समान है. मौसम विभाग ने  5 से 8 अप्रैल के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में ओलावृष्टि और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद जताई है. वही  तमिलनाडु, केरलम और तटीय आंध्र प्रदेश में 5 और 6 अप्रैल को छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

7 से 10 अप्रैल तक जारी रहेगा बारिश, गरज और ओलावृष्टि का दौर 

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 7 से 10 अप्रैल के बीच मैदानी इलाकों में तेज बारिश, गरज और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है. हालांकि 8 से 10 अप्रैल के बाद यह सिस्टम कमजोर पड़ जाएगा और एक बार फिर गर्मी तेजी से लौटेगी. अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा सूखा और ज्यादा गर्म रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें; Rain Alert: झमाझम बारिश और दनादन ओले, क्यों हो रही बेमौसम बारिश, दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बिगड़ा मौसम






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *