पापा रंजीत जिम में कर रहे थे एक्सरसाइज, बेटी के एक कमेंट ने जगा दिया अंदर का विलेन, 83 की उम्र में भी आ गया 80s जैसा जोश

पापा रंजीत जिम में कर रहे थे एक्सरसाइज, बेटी के एक कमेंट ने जगा दिया अंदर का विलेन, 83 की उम्र में भी आ गया 80s जैसा जोश पापा रंजीत जिम में कर रहे थे एक्सरसाइज, बेटी के एक कमेंट ने जगा दिया अंदर का विलेन, 83 की उम्र में भी आ गया 80s जैसा जोश

नई दिल्ली:

बॉलीवुड के खूंखार विलेन के रोल से छाए सुपरस्टार रंजीत इन दिनों जिम में पसीना बहा रहे हैं. 83 वर्षीय एक्टर ने हाल ही में जिम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें केबल चेस्ट फ्लाई एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है. वहीं वीडियो में उनकी बेटी भी नजर आ रही हैं, जो एक्टर को जिम में एक्सरसाइज करवा रही हैं. हालांकि वीडियो में 83 वर्षीय एक्टर को एक्सरसाइज करते हुए परेशानी होती दिख रही है.  जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रंजीत की बेटी ही उनकी जिम ट्रेनर है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

रंजीत ने शेयर किया जिम का वीडियो

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए एक्टर रंजीत ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, एएएए अगर ऐसा ही वर्कआउट करूंगा तो हमेशा फिट रहूंगा. मेरी कोच और बेटी की वजह से. वीडियो में रंजीत ठीक से एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते उनकी बेटी एक ट्रिक आजमाती हैं और उन्हें बॉलीवुड के पुराने दिनों की याद दिलाती हैं जब वह अपनी हीरोइनों को विलेन के तौर पर ताकत से खींचते थे. इस पर रंजीत मजाक में कहते थे तो ऐसे बुलाओ ना. इसके बाद वह एक्सरसाइज करते हुए नजर आते हैं. 

ये भी पढे़ं- 1 साल में 4 हिट फिल्में देने वाला सुपरस्टार, 1978 में हिला दिया था बॉक्स ऑफिस, बन गए थे हिट की गारंटी

रंजीत के बारे में 

सुपरस्टार रंजीत, बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में 80 के दशक में विलेन की भूमिका में अपनी पहचान बनाई. जहां कहा गया कि रियल लाइफ में एक्टर कितने अच्छे हैं. वहीं सिल्वर स्क्रीन पर वह डरावने और विलेन के रोल में निभाते थे. वह अमर अकबर एंथनी, नमक हलाल लावारिस और शर्मिली जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं और 5 दशक से फिल्मों की दुनिया का हिस्सा हैं. 

ये भी पढे़ं- राजेश खन्ना की बेटी के साथ डेब्यू करने वाला एक्टर, पिता को आतंकवादियों ने उतारा मौत के घाट, फिल्मी करियर हुआ फ्लॉप







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *