बैरियर तोड़ दिल्ली विधानसभा परिसर में घुसी कार, स्पीकर के दफ्तर के पास गुलदस्ता रख आरोपी फरार

बैरियर तोड़ दिल्ली विधानसभा परिसर में घुसी कार, स्पीकर के दफ्तर के पास गुलदस्ता रख आरोपी फरार बैरियर तोड़ दिल्ली विधानसभा परिसर में घुसी कार, स्पीकर के दफ्तर के पास गुलदस्ता रख आरोपी फरार

नई दिल्ली:

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. एक शख्स कार लेकर दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर अंदर तक जा घुसा. वहां उसने स्पीकर के दफ्तर के पास गुलदस्ता रखा और फिर वहां से फरार हो गया. इस घटना ने दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के वक्त स्पीकर विजेंद्र गुप्ता भी विधानसभा में ही थे. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर-2 से शख्स कार लेकर घुसा था. घटना के वक्त गेट पर सीआरपीएफ तैनात थी. आरोपी शख्स बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसा. उसने विधानसभा स्पीकर के दफ्तर के पास फूलों का गुलदस्ता रखा और कुछ कागज रखे. इसके बाद आरोपी कार लेकर गेट नंबर-2 से ही भागने में कामयाब रहा.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली विधानसभा को तीन दिनों में लगातार तीसरी बार बम की धमकी मिली

विधानसभा में क्या हुआ?

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर को एक नकाबपोश व्यक्ति कार लेकर दिल्ली विधानसभा परिसर के बाउंड्री गेट तोड़कर अंदर घुस गया, जिसके बाद हड़कंप मच गया. उन्होंने बताया कि यूपी रजिस्ट्रेशन नंबर वाली यह कार दोपहर करीब 2 बजे गेट नंबर-2 को तोड़कर विधानसभा परिसर में दाखिल हुई.

दिल्ली सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के दफ्तर की तरफ बढ़ा और वहां के बरामदे के पास फूलों का एक गुलदस्ता रखकर वापस चला गया. 

सचिवालय के अधिकारी ने कहा कि इस घटना ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं और अधिकारी इसे एक संभावित सुरक्षा में सेंध के तौर पर देख रहे हैं. यह घटना हाल ही में खत्म हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा को मिली बम की धमकियों के ठीक बाद हुई है.

यह भी पढ़ेंः CAG रिपोर्ट पर बहस, प्रवेश वर्मा ने सदन में केजरीवाल को लेकर लगाए ये आरोप

अब तक क्या-क्या पता चला?

  • सुरक्षा में चूक: आरोपी के चेहरे पर नकाब था. वह दोपहर करीब 2 बजकर 5 मिनट पर विधानसभा के अंदर दाखिल हुआ. वह गेट नंबर-2 से अंदर आया, जो सिर्फ VIP लोगों की एंट्री के लिए है.
  • गुलदस्ता रखकर फरार: आरोपी बैरियर तोड़कर अंदर घुसा. उसने कार रोकी, उतरा, गुलदस्ता और कुछ कागज रखे और फिर कार लेकर फरार होने में कामयाब रहा.
  • गाड़ी के बारे में क्या पता चला: सफेद रंग की टाटा सिएरा गाड़ी थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी का था. गाड़ी का नंबर UP26AZ8090 बताया जा रहा है.
  • कहां चला गया आरोपी: बताया जा रहा है कि आरोपी गेट नंबर-2 से ही भाग गया. बाहर निकलने के बाद गाड़ी को दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ जाते देखा गया है.

घटना के वक्त स्पीकर कहां थे?

जब यह घटना हुई तब विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता अपने दफ्तर में मौजूद थे. इस घटना से ठीक पहले दोपहर लगभग 1:30 बजे उन्होंने शिक्षा विभाग के ऑफिस का दौरा किया था, जो विधानसभा परिसर के भीतर ही है. इसके बाद वह अपने दफ्तर वापस आ गए और कुछ समय बाद यह घटना हो गई.

अभी क्या है हाल?

इस घटना को सुरक्षा में चूक माना जा रहा है और जांच शुरू कर दी गई है. मौके पर पहुंचकर बॉम्ब स्क्वॉड ने गुलदस्ते की भी जांच की. गुलदस्ते में कोई विस्फोटक या संदिग्ध चीज नहीं मिली. फिलहाल मौके पर सुरक्षा कड़ी है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा और स्पेशल सेल के कमिश्नर अनिल शुक्ला विधानसभा में मौजूद हैं.







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *