कम हाइट, वो क्या होता है? सब स्टाइलिंग का कमाल है, ऐसा स्टाइल किया तो 5 फुट में दिखोगी 5.5

Latest and Breaking News on NDTV कम हाइट, वो क्या होता है? सब स्टाइलिंग का कमाल है, ऐसा स्टाइल किया तो 5 फुट में दिखोगी 5.5


How to Style for Short Height: आपने कई लोगों को देखा होगा जिनकी हाइट कम होती है वो खुद में कॉन्फिडेंस लाने और अपनी हाइट बड़ी दिखाने के लिए हर बार हील्स पहन कर खुद को लंबा दिखाने की कोशिश करते हैं, हालांकि इससे आपकी हाइट तो लंबी लगती है लेकिन इसमें पैरों में दर्द भी हो जाता है और वो कंफर्ट भी नहीं मिलता जो आपको फ्लैट या कंफर्टेबल फुटवियर पहन कर मिलता है. तो अब आपको अपने इस दर्द से छुटकारा पाने का समय आ गया है और अपने स्टाइल को बदलने का समय भी आ गया है. सच कहें तो कॉन्फिडेंस सिर्फ हील्स पहनने से नहीं आता है बल्कि आप सही कपड़ों और फुटवियर चुन कर भी खुद में ये कॉन्फिडेंस ला सकते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट ट्रिक्स बताने वाले हैं जिसमें आप बिना हील्स पहने भी स्टाइलिश और लंबे लग सकते हैं. 

किस तरह के कपड़ों का करें चुनाव

मोनोक्रोम कपड़े

सबसे पहले हम बात करेंगे कपड़ों की तो अगर आप लंबे दिखना चाहते हैं तो मोनोक्रोम कपड़ों ( यानी एक ही रंग) के कपड़ों को पहनें. इससे आपका पूरा लुक एक जैसा लगता है और हाइट भी थोड़ी लंबी दिखती है. 

Photo Credit: Pinterest

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

ये भी पढ़ें: Personality Test: खूबसूरती तो बहाना है, असली मकसद आपका स्वभाव बताना है! क्या आपकी हेयर स्टाइल आपके राज खोल रही है?वर्टिकल स्ट्रिप्स वाले कपड़े

इसके अलावा आप अपने कपड़ों की डिजाइन वर्टिकल स्ट्रिप्स वालें चुनें. क्योंकि इनमें ऊपर से नीचे तक एक लाइन बनती है. जिससे आप लंबे नजर आते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

एंकल लेंथ

अगर आप एंकल लेंथ पैंट्स या स्कर्ट पहनते हैं तो ध्यान रखें कि इनकी लंबाई एंकल पर सही जगह तक हो. एंकल के बहुत ऊपर या बहुत नीचे होने आपको लुक को बिगाड़ सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

कपड़ों की फिटिंग कैसी रखें 

अब बात करते हैं कपड़ों के फिटिंग की तो हाइट कम होने पर आपको बहुत ज्यादा ढ़ीले और बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए. आपको वेल फिटेड कपड़े पहनने चाहिए, जो आपकी बॉडी के हिसाब से फिट हों. जैसे आप हाई-वेस्ट जींस या हाई वेस्ट वाली पैंट पहन सकते हैं. ये आपकी टांगों को लंबा दिखाने के साथ ही आपके लुक को बैलेंस करती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

कैसे फुटवियर पहनें

अब बात करते हैं फुटवियर की जो सबसे ज्यादा जरूरी है. अगर आपको लगता है कि कम हाइट होने पर आप फ्लैट्स नहीं पहन सकते तो ये एक मिथ है. आप प्वाइंट टो फ्लैट्स पहन सकते हैं, ये आपको पैर को लंबा दिखाते हैं इसके साथ ही ऐसे जूते पहने जो आपको कपड़ों के रंग से मेल खाते हैं, ये आपके हाइट इल्यूजन को बढ़ाने में मदद करते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Pinterest

ये गलती कभी ना करें

आपको भारी-भरकम या बहुत चौड़े जूते पहनने से बचना चाहिए, क्योंकि ये आपके लुक को छोटा दिखा सकते हैं.

सबसे जरूरी बात ये है कि आप कुछ भी पहने खुद में कॉन्फिडेंस होना बहुत जरुरी है. आप जो भी पहनती हैं उसे सेल्फ कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं तो आप खुद ब खुद लोगों के बीच अलग नजर आएंगे.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *